8 पैक एब्स वाले 5 साल के फुटबॉलर की VIDEO ने मचाया धमाल, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उनकी सोशल मीडिया पर भरपूर प्रशंसा करने के लिए जाने जाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है जब घोड़े पर बैठकर दसवीं की परीक्षा देने वाली एक लड़की का वीडियो इंटननेट पर आग की तरह वायरल हुआ था और आनंद महिंद्रा ने उसको अपना हीरो करार देते हुए ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। अब महिंद्रा एक बार फिर से अनोखी युवा प्रतिभा देखकर स्तब्ध हैं और इस बार केवल 5 साल के जबरदस्त फुटबॉलर ने दुनिया को हैरान किया है।

5 साल का करामाती फुटबॉलर-
केवल 5 साल का यह बालक इरान का रहने वाला है और इसका नाम अरात हुसैनी है। अरात ने जो करामाती कौशल दिखाया है वह दांतों तले अंगुली दबाने वाला है। हुसैनी का फुटबॉल खेलने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा लंबे बाल रखने वाला बच्चा फुटबॉल को अपने पांव से ऐसा नचाता हुआ नजर आ रहा है मानो ये कला उसको पैदाइशी आती है। हालांकि बच्चा बहुत ज्यादा मेहनत करते हुए भी देखे जा सकता है।
|
आनंद महिंद्रा का ट्वीट-
महिंद्रा ने आश्चर्यचकित होते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस बच्चे की वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'जब मैंने यह देखा तो पहले मुझे लगात कि यह कोई लड़की है। उसके बाद नेट पर पता चला कि यह तो 4 साल का इरानी लड़का है। इसके बावजूद मैं काफी प्रभावित हूं।' आपको बता दें कि यह बच्चा इंडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन कर रहा है। लंबे बालों और अपने फुटबॉल स्टेप के चलते अरात हुसैनी दूर से देखने पर किसी यूरोपियन खिलाड़ी की भांति खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी सेलिब्रेटी हैं 8 पैक एब्स वाले अरात-
यह पहली बार नहीं है जब हुसैनी को किसी ने गलती से लड़की समझ लिया हो। इससे पहले भी यह बालक अपने लंबे बालों के कारण कई बार लड़की के रूप में पहचाना जाता रहा है। आपको बता दें कि हुसैनी के खेल के कारण उनको दुनिया भर में बड़ी पहचान मिली हुई है और वे सोशल मीडिया पर एक बड़े सेलिब्रेटी की तरह से छाए हुए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कहने की जरूरत नहीं कि हुसैनी की ताजा वीडियो ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
IIT के प्रोफेसर ने समझाया जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के पीछे का 'रॉकेट साइंस'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
