आइवरी कोस्ट को रौंद कर ब्राजील दूसरे दौर में
जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप के सभी किलों को ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ रही ब्राजील की टीम ने अपना पहला पड़ाव पार कर लिया है। ब्राजील ने रविवार को आइवरी कोस्ट को 3-1 से रौंदते हुए दूसरे दौर में कदम रखा।
स्थानीय सॉकर सिटी स्टेडियम में खेले गए मैच में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही ब्राजील के लुइस फेबियानो ने 25वें मिनट में पहला गोल किया। खेल के दौरान फेबियानो के सितारे बुलंद थे। प्रतिद्वन्द्वी टीम के खिलाड़ी उनके सामने जूझते नजर आए। ब्राजील की टीम पहले आइवरी कोस्ट पर हावी हुई और फिर फेबियानो ने दूसरा गोल ठोक दिया। यह गोल 50वें मिनट में हुआ। इससे पहले आइवरी कोस्ट ब्राजील के खिलाफ वापसी करती, 62वें मिनट में ब्राजील की ओर से एक और गोल हुआ। यह गोल एलानो ने किया।
क्लिक करें- लाचार नज़र आए ब्राजील के काका
तीन गोल करने के बाद ब्राजील ने अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली थी, कि उसके स्टार खिलाड़ी काका को रैफरी ने दो बार पीला कार्ड दिखाया और बाद में रेड कार्ड दिखा कर बाहर बैठा दिया। कुछ ही देर बाद आइवरी के कप्तान दिदिएर द्रोग्बो ने एक गोल किया। यह गोल 79वें मिनट में हुआ। इसके बाद तमाम कोशिशों के बावजूद आईवरी कोस्ट की टीम जीत हांसिल नहीं कर सकी।
इस मैच की जीत के साथ ब्राजील ने दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली है। मैच के बाद फाबियानो ने कहा, "इस मैच में दूसरा गोल वाकई शानदार था। यह गोल मेरे करियर का सबसे बेहतरीन गोल था।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications