राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों नहीं हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली घातक महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लोग घरों में बंद हैं और पूरी दुनिया ठप्प पड़ गई है। इसके चलते मशहूर हस्तियां और खिलाड़ी अपने घरों में कैद हैं, जिसके चलते यह दिग्गज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। हालांकि इन सबके बावजूद भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ अपने साथी वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। वह अपने खेल के दौरान भी सिर्फ खेल पर ध्यान देते नजर आते थे न कि मीडिया और अन्य प्लैटफॉर्म से दूर रहते थे।
क्वारेंटाइन के दिनों में भी राहुल द्रविड़ ने सोशल मीडिया से दूरी बरकरार रखी है और एक इंटरव्यू के दौरान बताया।
और पढ़ें: सकलैन मुश्ताक ने बताया किन 2 भारतीय गेंदबाजों के साथ हो रही है नाइंसाफी
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने बताया,'सोशल मीडिया पर नहीं होने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। यकीन मानिए मैं सक्रिय नहीं हूं इसका कोई खास कारण नहीं है। मैं क्वारेंटाइन के दौरान अपने फोन पर लोगों के साथ बात करता हूं। हाल ही में मुझे सक्रिय होने की जरुरत महसूस हुई है, बहुत सारे दिलचस्प लेख हैं और आप कोचिंग, मैनेजमेंट और फिटनेस पर उन लोगों का फॉलो कर सकते हैं जो मेरे द्वारा किए गए कार्य से संबंधित हैं। इसलिए मैं उस सामान को ऑनलाइन पढ़ रहा हूं, लेकिन मैं उस पर नहीं गया हूं। मेरा कुछ रैंडम अकाउंट्स हैं जिसके माध्यम से मैं जरूरी बातो के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेता हूं।'
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने बताया कि वह एक सादे तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं।
और पढ़ें: कभी सुसाइड करना चाहते थे कुलदीप यादव, बताया नहीं बनना चाहते थे स्पिन गेंदबाज
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को उनके सादे व्यव्हार और टैलेंट की वजह से उन्हें मिस्टर इनोसेंट कहा जाता है। अपने करियर के दौरान राहुल द्रविड़ ने न तो किसी खिलाड़ी को स्लेज किया और न ही कभी विवाद में पड़े।
आपको बता दें, आज भी राहुल को कई बार अपने शहर के ऑटो-रिक्शा में सफऱ करते भी नजर आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
