INDvsENG: चौथे टेस्ट से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अगस्त से साउथम्प्टन में खेला जाना है। बता दें कि शुरुआती दो मुकाबलों में मिली हार के बाद भारत ने तीसरे मुकाबले में जीत हासिल की थी इ लिहाज से भारत को इस सीरीज में बने रहने के लिए चौथा टेस्ट मुकाबला जीतना बेहद अहम है लेकिन इससे पहले भारत को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल ऑलराउंडर आर अश्विन ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं और इसके चलते उन्हें चौथे टेस्ट से बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं अगर ऐसा हुआ तो ये भारत के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लिहाज से बेहद निराशाजनक रहेगा।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने मचाया धमाल, टी-20 में बनाया ऐसा रिकॉर्ड की आप नहीं कर सकेंगे यकीन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन चौथे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला मैच से पहले ही हो पाएगा। अगर अश्विन बाहर होते हैं तो उनकी जगह रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में खिलाया जा सकता है। अश्विन तीसरे टेस्ट में भी बहुत सहज नजर नहीं आए थे और महज एक ही विकेट ले पाए थे। पहली पारी में उन्हें महज एक ओवर करने का मौका मिला था, जबकि दूसरी पारी में 22.5 ओवर में उन्होंने एक विकेट लिया था।अश्विन चौथे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला तभी लिया जा सकेगा, जब टीम इंडिया प्रैक्टिस में जुटेगी। रविंद्र जडेजा को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। पहले टेस्ट में भारत एक स्पिनर के साथ ही खेला था, जबकि दूसरे टेस्ट में दो स्पिनरों में अश्विन के साथ कुलदीप यादव का नाम शामिल था। कुलदीप फिलहाल टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में अगर अश्विन बाहर होते हैं, तो जडेजा का टीम में शामिल होना तय माना जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर इसका मैच पर कितना असर पड़ता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
