Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'शिखर या राहुल' T20 में रोहित के साथ किसे करनी चाहिये ओपनिंग, जानें आंकड़ों की बात

नई दिल्ली। सीमित ओवर्स प्रारूप में विश्व की श्रेष्ठतम टीमों में से एक भारतीय टीम की बल्लेबाजी हमेशा से ही दमदार रही है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया के हर कोने में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। पहले यह काम सुनील गावस्कर, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी करते थे और मौजूदा समय में यह कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे बल्लेबाज कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में चोटों के कारण शिखर धवन को लगातार टीम से अंदर-बाहर होना पड़ा लेकिन केएल राहुल ने भारतीय टीम को उनकी गैर मौजूदगी का ज्यादा अहसास नहीं होने दिया।

और पढ़ें: 'धोनी-गांगुली की कप्तानी में थी समानता', जहीर खान ने दिया बड़ा बयान

शिखर धवन की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने भारत के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में सलामी बल्लेबाजी की और कई मैच जिताये लेकिन उनके आने के बाद टीम को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का दबाव झेलना पड़ा। जिसकी बदौलत भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद केएल राहुल को मध्यक्रम में शिफ्ट कर दिया गया और उन्होंने कमाल बल्लेबाजी की जिसके दम पर भारत ने सीरीज जीती।

और पढ़ें: 'युवराज, रैना, जडेजा या कोहली', ब्रैड हॉग ने बताया कौन है बेस्ट इंडियन फील्डर

चयनकर्ताओं के लिये टीम का सेलेक्शन मुश्किल टास्क

चयनकर्ताओं के लिये टीम का सेलेक्शन मुश्किल टास्क

मौजूदा समय में कोरोना वायरस के चलते किसी भी तरह का खेल आयोजन हो पाना नामुमकिन नजर आ रहा है, हालांकि इस बीच सभी की नजर अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप टिकी है। खिलाड़ियों के साथ चयनकर्ताओं के लिये भी टी20 विश्व कप बड़ी चुनौती है जिसके लिये उन्हें भारतीय टीम का चयन करना है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि टी20 विश्व कप में सलामी बल्लेबाजी के लिये रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन या केएल राहुल में से किसे उतरना चाहिये। आइये इस सवाल के जवाब के लिये हम एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं।

टी20 में जबरदस्त तरीके से उभरे हैं केएल राहुल

टी20 में जबरदस्त तरीके से उभरे हैं केएल राहुल

यूं तो भारतीय टीम में जगह बना पाना आसान काम नहीं है लेकिन केएल राहुल के लिये यह शुरुआत से ही थोड़ा ज्यादा मुश्किल भरा रहा। हालांकि पिछले 6 महीनों में केएल राहुल ने देश और विदेश में जिस तरह का खेल दिखाया उससे टी20 विश्व कप के लिये टीम में उनकी जगह लगभग पूरी तरह से पक्की हो गई है। सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन कमाल के जोड़ीदार रहे हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में जब से केएल राहुल ने वापसी की है हर बार प्रभावित किया है।

शिखर धवन की गैर हाजिरी में जब भी केएल राहुल को रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिला है उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और टी20 प्रारूप में एक और दमदार जोड़ी के रूप में उभरे हैं।

रोहित के साथ राहुल की जोड़ी है बेस्ट

रोहित के साथ राहुल की जोड़ी है बेस्ट

भारतीय टीम के आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल की जोड़ी ज्यादा बेहतर नजर आती है। इन दोनों खिलाड़ियों का ताल-मेल इतना शानदार है कि मैदान पर वो एक साथ बहुत ही खतरनाक नजर आते हैं। रोहित और राहुल ने टी20 प्रारूप में अब तक 18 बार साझेदारी की जिसमें 55.94 की औसत और 10 से ज्यादा के रन रेट से 1019 रन जोड़े हैं। इस जोड़ी ने आपस में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

टी20 क्रिकेट में इस जोड़ी ने अब तक पहले, दूसरे और तीसरे विकेट के रूप में साझेदारी की है। इन 18 पारियों में 11 बार ओपनिंग तो 4 बार दूसरे विकेट के रूप में जबकि 3 बार तीसरे विकेट के रूप में साथ मैदान पर उतरे हैं।

टी20 में बेस्ट है धोनी-कोहली की साझेदारी

टी20 में बेस्ट है धोनी-कोहली की साझेदारी

इस जोड़ी के अलावा अगर टी20 प्रारूप में किसी जोड़ी ने सबसे बेहतर साझेदारी का नमूना पेश किया है तो वह है पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली के बीच, जिन्होंने 15 पारियों में 87.16 की औसत से 523 रन जोड़े और नेट रन रेट 10 से ऊपर रखा।

गौरतलब है कि ज्यादातर समय इन दोनों खिलाड़ियों के बीच साझेदारी तब हुई जब टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तो में खिलाड़ियों के नाबाद लौटने के मौके भी ज्यादा बनते हैं। इसी कारण से इस जोड़ी का औसत भी ज्यादा है।

Story first published: Friday, April 17, 2020, 14:19 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+