जानिए माराडोना को नहीं भाया पेले का अंदाज़
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मैच के बाद कापेलो ने कहा, "हमें अभी एक मैच और खेलना है और उम्मीद है कि इसमें हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैं नहीं जानता कि क्या यह सब दबाव की वजह से हो रहा है। इस प्रदर्शन को देखते हुए मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही टीम हैं जिसे मैं जानता हूं।"पद छोड़ने की संभावना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी इस बार में आप कुछ भी कहना ठीक नहीं है। आप लोगों को अभी इंतजार करना होगा।" गौरतलब है कि इंग्लैंड का अगला मुकाबला 23 जून को स्लोवेनिया से है और इस मैच को जीतना कापेलो और उनकी टीम के बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि टूर्नामेंट में उसका भविष्य इस मैच के परिणाम से तय हो जाएगा।