रन आउट के साथ खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर, लिस्ट में धोनी हैं शामिल
नई दिल्ली। हर बल्लेबाज को उस समय काफी झटका लगता है जब को बड़ी पारी ओर बढ़ रहा हो और फिर एक गलती के कारण रन आउट होकर अपना विकेट गंवा दे। रन आउट होना, यानी कि विरोधी टीम को तोहफे में विकेट दे देना। डेथ ओवरों के समय रन आउट होने के चांस ज्यादा रहते हैं क्योंकि इस बीच जल्दी रन बटोरने के चक्कर में कई बार बल्लेबाज रन आउट भी हो जाता है। रन आउट के चक्कर में कई क्रिकेटर्स शतक लगाने से भी चूक हैं। वहीं हम उन 5 क्रिकेटरों के बारे में जिक्र करेंगे जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ही रन आउट के साथ खत्म हो गया था। काैन हैं वो क्रिकेटर्स, आइए जानें-
यह भी पढ़ें- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2021 के टाॅप-5 टेस्ट क्रिकेट बल्लेबाज

1. एड जॉयस
आयरलैंड के पूर्व बल्लेबाज एड जॉयस का अंतरराष्ट्रीय करियर रन आउट के साथ खत्म हो गया था। जाॅयस ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में जॉयस ने पहली पारी में चार रन बनाए और दूसरी पारी में 43 रन बनाए। वह दूसरी पारी में रन आउट हुए थे। उन्हें फहीम अशरफ ने रन आउट किया था। जाॅयस ने 1 टेस्ट, 77 वनडे व 18 टी20आई मैच खेले थे।

2. एमएस धोनी
लिस्ट में भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रहे हैं। धोनी ने भी अपना क्रिकेट करियर रन आउट के साथ खत्म किया था। धोनी ने 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह सेमीफाइनल था, जिसमें धोनी रन आउट हो गए थे। मार्टिन गप्टिल ने डायरेक्ट थ्रो मारकर धोनी को आउट किया था, इसी के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

3. ब्रायन लारा
दुनिया के महान दिग्गजों में शुमार ब्रायन लारा भी अपने आखिरी मैच में रन आउट होने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। विंडीज के इस क्रिकेटर को केविन पीटरसन ने 2007 क्रिकेट विश्व कप के दौरान सुपर 8 मैच में रन आउट किया था। उस मैच में लारा ने 18 रन बनाए थे।

4. मोहम्मद कैफ
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2006 में खेला था, जिसमें वह रन आउट होकर पवेलियन लाैटे थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में भारत के लिए खेले लेकिन दस रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्हें लूट्स बोसमैन और शॉन पोलक ने रन आउट करने में योगदान दिया था।

5. जावेद मियांदाद
पाकिस्तान के महानतम खिलाड़ियों में से एक जावेद मियांदाद भी रन आउट होकर अपना आखिरी मैच खेलते हुए दिखे थे। मियांदाद ने अपना आखिरी मैच 1996 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेला था। इस मैच में मियांदाद 64 गेंदों पर 38 रन बनाकर रन आउट हो गए थे और भारत ने वह मैच 39 रन से जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
