Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यौन उत्पीड़न विधेयक में खेल भी!

woman-in-dark
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने शुक्रवार को कहा कि कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ बनाए गए विधेयक के दायरे में खेलों को लाने को लेकर विचार किया जा सकता है। तीरथ ने कहा कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच एम.के. कौशिक पर एक खिलाड़ी के साथ कथित यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप लगने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा की पूरी संभावना बनती है।

पढ़े : सेक्स के लिए दबाव डालते थे हॉकी कोच'

तीरथ ने कहा, "हम इस बात पर विचार करेंगे कि किस तरह खेलों को यौन उत्पीड़न विधेयक में शामिल किया जा सकता है।" तीरथ ने कहा कि उनका मंत्रालय राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को इस मामले की जांच कराने के लिए कहेगा। बकौल तीरथ, "मैं एमसीडब्ल्यू से इस मुद्दे पर जांच शुरू करने को कहूंगी। इस संबंध में कोई फैसला एमसीडब्ल्यू की रिपोर्ट पेश होने के बाद ही किया जाएगा।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+