Bigg Boss 12: सबका विकेट गिराने इस 'हॉट एक्ट्रेस' के साथ नजर आएगा क्रिकेट का ये सुपरस्टार!
नई दिल्ली। जिंदगी की आपाधापी में जब कुछ वक्त अपनों के साथ गुजरता है तो टीवी पर आ रहे सीरीयल ही मनोरंजन का वो साधन बनते हैं जो एक परिवार को कुछ समय तक न सिर्फ एक साथ बांधे रहते हैं बल्कि कभी हंसाते-गुदगुदाते हैं तो कभी कल्पना की दुनिया में भी ले जाते हैं कि आखिर "अब क्या होगा"। ऐसे तो टीवी पर इन दिनों कई ऐसे कार्यक्रमों की भरमार है लेकिन बिग बॉस के लिए फैंस के दिलों में एक अलग जगह है, वजह वही कि आखिर अब क्या होगा, आज क्या नया होगा। वहीं अब 'बिग बॉस' सीजन 12 के लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। इस बार इसको लेकर लोगों की एक्साइटमेंट दोगुना है क्योंकि इस सीजन में कई अहम बदलाव हुए हैं। यही कारण है कि यह सीजन शुरू होने से पहले ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। आखिर कौन जाएगा घर के अंदर यह सवाल हर किसी के दिल में है, लेकिन अब शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले पहले सेलिब्रिटी का जो वीडियो सामने आ गया है उसे देखकर आप इंप्रेस हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: ये हैं एशिया कप के पांच शानदार शतक, एक से बढ़कर एक पारियों की कहानी
|
क्रिकेट का यह स्टार गिराएगा सबके विकेटः
बिग बॉस 12 का यह वीडियो 'द खबरी' ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें एक खिलाड़ी गेंद से खेलते हुए अपने बारे में कुछ बता रहा है, बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि श्रीसंत है जिन पर आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। इस आरोप ने श्रीसंत के क्रिकेट करियर पर ब्रेक लगा दिया लेकिन उसके बाद श्रींसत ने अपनी पर्सनालिटी से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। हालांकि इसमें श्रीसंत की पहचान को उजागर नहीं किया गया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

पहले भी मचा चुके हैं धमालः
इस वीडियो में यह खिलाड़ी कहते हुए दिख रहा है कि 'मेरे लिए जिंदगी हमेशा एक क्रिकेट का मैदान थी लेकिन अब मुझे बनना है बिग बॉस के घर का सुल्तान। गौरतलब हो कि क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा बिखेर चुके श्रीसंत की रियलिटी शो में यह पहली पारी नहीं है इससे पहले वह 2 और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। श्रीसंत 'झलक दिखला जा सीजन 7' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं। वहीं एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें नेहा पेंडसे गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।
|
एक खूबसूरत अदाकारा भी आ सकती हैं नजरः
16 सितंबर से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में मशहूर टीवी एक्ट्रेस और कपिल शर्मा की कोस्टार रहीं नेहा पेंडसे भी नजर आ सकती हैं, हालांकि इन दोनों की पहचान अभी सीक्रेट रखी गई है। आपको बता दें, इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 रात साढ़े 10 बजे के बजाय 9 बजे प्रसारित होगा। इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीजन के लिए सलमान खान ने एक एपिसोड के 14 करोड़ चार्ज किए हैं।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018 : सानिया मिर्जा के इस 'चार शब्द' से परेशान हो सकते हैं शोएब मलिक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
