Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: वॉटसन के शतक के बाद फिर ट्रोल हुए कोहली औऱ RCB

पुणे: आईपीएल-11 का 17वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रााजस्थान रॉयल्स के बीच पुणे में खेला गया जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। इससे पहले राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए थे। सुरेश रैना फिट होने के बाद मुरली विजय की जगह दोबारा टीम में शामिल किए गए और हरभजन सिंह की जगह कर्ण शर्मा को शामिल किया गया था। इधर गेल के बाद RCB के एक और पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन के शतक जड़ने के बाद फैंस ने टीम को जमकर ट्रोल किया।

ट्रोल: विजय माल्या गेल और वॉटसन को पत्र लिखकर माफ़ी मांगते हुए

ट्रोल: विजय माल्या गेल और वॉटसन को पत्र लिखकर माफ़ी मांगते हुए

वॉटसन ने जैसे ही शतक जड़ा, RCB के फैंस ट्विटर पर कोहली और टीम को ट्रोल करने लगे। बता दें कि इसके पहले गेल के शतक के बाद भी कोहली और टीम को ट्रोल होना पड़ा था। वॉटसन और गेल पहले RCB के लिए खेला करते थे लेकिन इस सीजन में इन दोंनों खिलाड़ियों को टीम ने नहीं खरीदा था।

अलग-अलग तस्वीरों के साथ कोहली की टीम हुई ट्रोल

अलग-अलग तस्वीरों के साथ कोहली की टीम हुई ट्रोल

कई यूजर्स भी अलग-अलग तस्वीरों के साथ कोहली और उनकी टीम को ट्रोल करते रहे। इसी प्रकार गेल के शतक लगाने के बाद भी कोहली और उनकी टीम की फजीहत ट्विटर पर हुई थी।

ट्विटर पर RCB की फजीहत हुई

ट्विटर पर RCB की फजीहत हुई

ट्विटर पर कोहली की टीम को आये दिन ट्रोल होना पड़ रहा है। टीम मैच भी हार रही है और कोहली के अलावा और कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है जिसको लेकर फंस निराश हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से वॉटसन ने 57 गेंदों में 106 रन बनाये और राजस्थान रॉयल्स को पुणे में हराकर टीम ने तीसरी जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 204 रन बनाए। हालाँकि इसमें राजस्थान की ख़राब फील्डिंग का भी योगदान रहा जब दो मौकों पर राहुल त्रिपाठी ने उनका कैच टपका दिया और ये टीम के लिए बहुत भारी पड़ा। इस सीजन का पहला शतक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ वॉटसन बने आईपीएल के सबसे खास खिलाड़ी

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 10:02 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+