जब गेल की सेंचुरी पर युवी और प्रीति जिंटा ने किया डांस

मोहाली: आईपीएल 11 का 16वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मोहाली में खेला गया। बल्लेबाजी के लिए उतरी KXIP की तरफ से केएल राहुल और क्रिस गेल ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि राहुल बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 21 गेंदों में 18 रन ही बना सके। लेकिन इसके बाद यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने दूसरे ही मैच में वो कर दिखाया जो इस सीजन में कोई अभी तक नहीं कर सका था। गेल ने आईपीएल 2018 की पहली सेंचुरी जड़ दी।
|
आईपीएल 2018 का पहला शतक जड़ा गेल ने
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने दूसरे ही मैच में वो कर दिखाया जो इस सीजन में कोई अभी तक नहीं कर सका था। गेल ने आईपीएल 2018 की पहली सेंचुरी जड़ दी।

गेल के तूफान में उड़ा हैदराबाद
जीत के लिए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई। ये हैदराबाद की इस सीजन में पहली हार है। हालांकि हैदराबाद ने आखिरी समय तक लड़ाई लड़ी। दरअसल पारी के दूसरे ओवर में शिखर धवन का रिटायर्ड हर्ट होना सनराइजर्स के लिए महंगा पड़ गया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान विलियमसन (54 रन) और मनीष पांडे ने 57 रनों की पारी खेली।

प्रीति जिंटा भी काफी प्रसन्न थीं
यूनिवर्स बॉस ने इस सीजन का पहला शतक जड़ते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गेल ने जैसे ही शतक जड़ा, युवी और पूरी टीम झूमने लगी। प्रीति जिंटा भी काफी प्रसन्न थीं और उन्होंने मैच के बाद गेल के साथ डांस भी किया।
A post shared by Kings XI Punjab (@kxipofficial) on
युवराज सिंह डगआउट में बल्ला घुमा रहे थे
युवराज सिंह डगआउट में बल्ला घुमा रहे थे और काफी जोश में दिखाई दे रहे थे। पूरा स्टेडियम गेल-गेल के शोर से गूंज रहा था। गेल ने जैसे ही शतक जड़ा, युवी और पूरी टीम झूमने लगी।
आपको बता दें कि क्रिस गेल इस सीजन का अपना दूसरा मैच खेल रहे थे। उन्होंने पहले मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। गेल की सेंचुरी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जहां गेल 63 गेंदों में 104 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं फिंच भी 6 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। गेल ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के व 1 चौका जड़ा। इसके अलावा करुण नायर ने 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: KXIPvSRH: गेल के तूफानी शतक की बदौलत पंजाब ने हैदराबाद को 15 रनों से हराया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
