Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राशिद खान ने बताया क्या-क्या है पसंद, यह भारतीय गेंदबाज है फैवरिट

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लगभग सभी देश लॉकडाउन पर चले गए हैं और इसकी वजह से आम आदमी से लेकर मशहूर हस्तियों तक को घर में कैद होकर रहना पड़ रहा है। परिवार के साथ समय बिता रही यह मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और फैन्स के साथ जुड़कर समय बिता रही हैं। इस फेहरिस्त में खेल जगत के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं जिसमें अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान का नाम भी जुड़ गया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने बताया, कैसे टेस्ट में नंबर 1 बनेगी उनकी टीम

राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ लाइव वीडियो चैट की और इस दौरान फैन्स के सवालों का जवाब दिया और अपने पसंदीदा बल्लेबाज, गेंदबाज से लेकर अपने पसंदीदा एक्टर का नाम भी बताया।

और पढ़ें: 'अधर मे लटक गया है धोनी का करियर', संन्यास पर जानें क्या-क्या बोले शोएब अख्तर

राशिद खान ने बताया कि किस बल्लेबाज और गेंदबाज को करते हैं पसंद

राशिद खान ने बताया कि किस बल्लेबाज और गेंदबाज को करते हैं पसंद

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट की और फैन्स को अपने पसंदीदा बॉलीवुड ऐक्टर, पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन और स्टेडियम के नाम भी शेयर किए।

इस दौरान राशिद खान ने बताया कि उनके पसंदीदा बल्लेबाज में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं, जबकि गेंदबाजों की बात करें तो उसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का नाम शामिल है।

राशिद खान यहां घूमना सबसे ज्यादा पसंद

राशिद खान यहां घूमना सबसे ज्यादा पसंद

राशिद खान ने इस दौरान बताया कि वह भारत में काफी समय से रहने और प्रैक्टिस करने के अलावा आईपीएल में खेलने के चलते वही हिंदी को काफी अच्छे से बोल और समझ सकते हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि वह स्टार आमिर खान को पसंद करते हैं, लेकिन वह उनका कोई यादगार संवाद नहीं बता सके।

उनसे जब पसंदीदा छुट्टियां बिताने की जगह पूछी तो उन्होंने मालदीव का नाम लिया।

यह है राशिद खान का पसंदीदा स्टेडियम

यह है राशिद खान का पसंदीदा स्टेडियम

अपने पसंदीदा स्टेडियम के बार में राशिद खान ने एडिलेड ओवल और लॉर्ड्स ग्राउंड का नाम लिया। इस दौरान उन्होंंने लोगों से महामारी के बीच घरों से बाहर न निकलने की अपील भी की है।

उन्होंने कहा, 'लॉर्ड्स पसंदीदा स्टेडियम है। दूसरा नंबर एडिलेड ओवल का है। वहां नए साल पर होने वाले मैच में 50-60 हजार दर्शक होते हैं। मैं एडिलेड में अपना समय बिताना पसंद करता हूं।'

Story first published: Monday, April 13, 2020, 13:53 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+