Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बंद दरवाजों में IPL कराने के पक्ष में नहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में क्रिकेट सलाहकार समिति के मुख्य अध्यक्ष और पूर्व खिलाड़ी मदन लाल का मानना है कि आईपीएल के 13वें सीजन को आयोजित कराने में जल्दबाजी दिखाना ठीक नहीं होगा। 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके इस क्रिकेटर का मानना है कि आईपीएल 2020 का आयोजन तभी किया जा सकता है जब दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते उपजी मौजूदा स्थिति में थोड़ा सुधार नहीं आ जाता।

और पढ़ें: IPL 2020: पैट कमिंस ने माइकल क्लार्क के विवादित बयान को दिया समर्थन, जानें क्या बोले

उल्लेखनीय है कि 29 मार्च से प्रस्तावित आईपीएल के 13वें सीजन को कोरोना वायरस के चलते 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया गया है। इसके आयोजन को लेकर बीसीसीआई कोई भी फैसला खेल मंत्रालया और स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के बाद 15 अप्रैल को लेगा। हालांकि कोरोना वायरस के चलते बनीं मौजूदा स्थिति के चलते इस बार आईपीएल का आयोजित हो पाना भी मुश्किल लग रहा है।

पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने आईपीएल आयोजन के मुद्दे को लेकर कहा, 'एक बार कोरोनावायरस चला जाए तो क्रिकेट निश्चित तौर पर हो सकता है क्योंकि यह काफी प्रसिद्ध खेल है जिसे लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। यहां तक की खिलाड़ी भी दर्शकों के सामने खेलना पसंद करते हैं और यह तभी हो सकता है जब स्थिति ठीक हो जाए।'

और पढ़ें: Coronavirus: लॉकडाउन के बीच इरफान पठान ने लोगों से की खास अपील, वायरल हुआ वीडियो

इसके साथ ही मदनलाल ने बिना दर्शकों के बंद दरवाजों के पीछे आईपीएल कराने के प्रस्ताव को नकारते हुए कहा कि मेरी समझ में बिना दर्शकों के आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट को आयोजित कराने का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा, 'खाली स्टैंड रहते आईपीएल खेलने का कोई मतलब नहीं हैं। यह सिर्फ खिलाड़ियों और प्रशंसकों की बात नहीं है यह उन लोगों की भी बात है जो प्रसारण आदि जैसे कामों के लिए सफर करते हैं। एक बार स्थिति सुधर जाए तो बाकी सीरीजें भी हो सकती हैं और बीसीसीआई खोए हुए समय की भरपाई कर सकती है।'

और पढ़ें: मैच फिक्सिंग पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा आरोप, कहा- शामिल होते हैं PCB अधिकारी

आपको बता दें कि बिना दर्शकों के आईपीएल कराने के प्रस्ताव को लेकर खिलाड़ियों से लेकर विशेषज्ञों तक की राय अलग-अलग है। पैट कमिंस ने बंद दरवाजों के पीछे खेलने में कोई आपत्ति नहीं जताई है।

Story first published: Saturday, April 11, 2020, 14:18 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+