INDvsENG: लार्ड्स टेस्ट में करारी शिकस्त के बाद फूटा कप्तान कोहली का गुस्सा, कही ये चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड दौरे के दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत को 159 रनों और पारी से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही बेहद निराशाजनक रही। वहीं कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। इस मुकाबले में हार के बाद भारत पांच मैचों की सीरीज में शुरुआती दो टेस्ट मैच के बाद 2-0 से पिछड़ गई है। बल्लेबाजी की बात करें तो कोई भी बल्लेबाज दोनों ही इनिंग में अर्धशतक के आंकड़े को नहीं छू सका वहीं पहली इनिंग में भारत 107 तो दूसरी इनिंग में 130 पर ऑलआउट हो गया। वहीं मुरली विजय जैसे टेस्ट के सरीखे ओपनर बल्लेबाज तो खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सके। इस हार के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली का गुस्सा फूटा और उन्होंने ये बजह बताई।
ये भी पढ़ें- INDvsENG: विराट कोहली का दर्द बढ़ा सकता है भारतीय क्रिकेट फैंस का पेन

कप्तान कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शनः
लॉर्ड्स में अपने कप्तानी करियर की सबसे करारी हार का सामना करने के बाद विराट कोहली ने कहा, 'हमने जिस तरह की क्रिकेट खेला वो शर्मनाक है। पिछले पांच टेस्ट मैच में पहली बार हम ऐसी स्थिति में पहुंचे हैं। इंग्लैंड की टीम को जीत का श्रेय जाता है उन्होंने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। जब आप ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो जीत के हकदार होते हैं। हमने जैसा खेल दिखाया उसकी वजह से हार के हकदार थे। मैच के दौरान हमने जैसा रवैया अपना वह हार की वजह बना हम अपनी योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना सके।

कहा- करनी होगी कड़ी मेहनतः
मैदान और मौसम की परिस्थितियों को लेकर कोहली ने कहा कि आप हार की जिम्मेदारी परिस्थियों पर नहीं डाल सकते हैं। ड्रेसिंग रूम में बैठकर परिस्थियों के विपरीत होने का रोना रोने से कुछ नहीं बदलेगा। हर बार परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होती हैं। यह खेल का हिस्सा है। विपरीत परिस्थिति में अच्छी टीम डटकर खेलती है और इंग्लैंड ने ऐसा ही किया इसलिए जीत हासिल कर सकी।

टीम के चयन को लेकर कही ये बड़ी बातः
मैच के बाद जब विराट से टीम के सेलेक्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां टीम चयन में हमसे भूल हुई। मौसम के बारे में कुछ भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल था। जब हमने टीम चुनी तब स्थितियां अलग थीं लेकिन अचानक से ये बदल गईं। हमारे पास अगले मैच में ये भूल सुधारने का मौका है। हम सीरीज में 2-0 से पिछड़ रहे हैं। हमारे पास सीरीज में वापसी करने का एक ही विकल्प तीसरे मैच में जीत हासिल कर इसे 2-1 करना है। गौरतलब हो कि विराट इस मैच में अनफिट भी नजर आए लेकिन उन्होंने कहा कि वो जल्द ही फिट हो जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
