For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

प्रेस कॉन्फ्रेंस से रोनाल्डो ने हटाई कोका-कोला की बोतल, कोच सिर खुजाते रह गए- VIDEO वायरल

नई दिल्लीः क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बहुत ही बेहतरीन फुटबॉलर हैं। भारतीय क्रिकेट सितारे विराट कोहली उनके बड़े मुरीद हैं। रोनाल्डो एक फिटनेस फ्रीक है जो बहुत अनुशासित जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं और उनके शरीर की हष्ट-पुष्ट मांसपेशियां बताती हैं कि यह खिलाड़ी उम्र ढलने के साथ-साथ और ज्यादा मेहनती होता जा रहा है। रोनाल्डो की उम्र भले ही इस समय 36 साल है लेकिन उनकी फिटनेस आज भी किसी 25 साल के युवा जैसी है। उन्होंने एक बार फिर से साबित किया कि दुनिया में उनके इतने प्रशंसक क्यों है।

रोनाल्डो ने दिया संदेश, कोच सिर खुजाते रह गए-

रोनाल्डो ने दिया संदेश, कोच सिर खुजाते रह गए-

यह मामला यूरो 2020 के उद्घाटन मैच से पहले का है, उस समय पुर्तगाल की टीम को हंगरी के खिलाफ खेलना था जिससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही थी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने कोच फर्नांडो सैंटोस के साथ पत्रकारों के सामने थे। रोनाल्डो शांति से आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे लेकिन उनकी नजर सामने रखी दो कोको-कोला की बोतलों पर ठिठक गई। रोनाल्डो ने नजर बचाने की कोशिश भी की लेकिन उनके मन में जो चल रहा था वह सामने आ ही गया। उन्होंने बाद में वे दो बोतलें उठाई और एकतरफ नीचे रख दी। रोनाल्डो की इस गतिविधि को देखने के बाद कोच बिल्कुल हैरान रह गए। उन्होंने भी मामला नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन रोनाल्डो को देखने के बाद उनकी भी निगाहे अपने सामने रखी दो कोका-कोला बोतल पर पड़ गई। हालांकि कोच रोनाल्डो की तरह वैसे हिम्मत नहीं दिखा पाए और चुपचाप अपना सिर खुजाते हुए पत्रकारों के सवाल का इंतजार करने लगे।

WTC Final: सुनील गावस्कर ने चुना भारत और न्यूजीलैंड के बीच अपना विनर

जंक फूड और ड्रिंक को पसंद नहीं करता हूं- रोनाल्डो

मजेदार बात यह है कि रोनाल्डो ने उसके बाद पानी की बोतल उठाई और एक तरीके से सब को इशारा किया कि इसकी बजाय आप पानी पीजिए। रोनाल्डो ने अपने चमकदार कैरियर में कई लोगों के सामने बड़ा ही बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। कई लोगों का कहना यह है कि लियोनेल मेसी प्रतिभा में रोनाल्डो से आगे हैं लेकिन जिस तरह का प्रोफेशनलिज्म और मेहनत रोनाल्डो करते हैं वह अपने आप में अतुलनीय है। विराट कोहली भी इसी के चलते क्रिस्टियानो के मुरीद हैं। रोनाल्डो ने इससे पहले भी यह बताया है कि वे जंक फूड और ड्रिंक को पसंद बिल्कुल भी नहीं करते हैं और उन्होंने अपने बेटे के सामने भी यह सब बातें कही है।

उन्होंने हाल ही में बात करते हुए बताया था, "कई बार मेरा बेटा कोका कोला और फेंटा पीता है वह चिप्स वगैरह भी खा लेता है और वह जानता है कि मैं यह सब पसंद नहीं करता हूं।" रोनाल्डो ने अपने फॉलोअर्स को संदेश दिया है कि वह हेल्थी चीजें खाएं फिट रहें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं जिसके लिए कुछ अनुशासन की दरकार तो होती है।

ग्रुप ऑफ डेथ में पुर्तगाल का अभियान-

ग्रुप ऑफ डेथ में पुर्तगाल का अभियान-

पुर्तगाल की टीम को यूरो 2020 में ग्रुप ऑफ डेथ के नाम से कुख्यात समूह एफ में रखा गया है। यह एक ताकतवर ग्रुप है जिसमें पुर्तगाल के साथ फ्रांस और जर्मनी जैसी टीमें है जबकि हंगरी चौथी टीम है। पुर्तगाल ने मंगलवार को हंगरी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। पुर्तगाल की टीम ने 2016 में फ्रांस को हराते हुए यूरो कप की ट्रॉफी कब्जाई थी और वह गत चैंपियन है। इस बार भी रोनाल्डो के करिश्मे के दम पर पुर्तगाली टीम यह कारनामा दोहराने की उम्मीद कर रही होगी। इसके अलावा रोनाल्डो के नाम कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियां भी हो सकती हैं। उनका लक्ष्य यूरो 2020 में ईरान के दिग्गज अली डेई के अंतरराष्ट्रीय गोल को पार करना होना चाहिए। अली ने अपने देश के लिए खेलते हुए पेशेवर फुटबॉल में 109 गोल अपने नाम किए हैं जबकि रोनाल्डो इस समय 104 गोल कर चुके हैं।

Story first published: Tuesday, June 15, 2021, 13:22 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+