For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

EURO 2020: 10 साल में पहली बार हारा इंग्लैंड, चेक गणराज्य ने 2-1 से हराया

नई दिल्ली। यूरो 2020 चैम्पियनशिप क्वॉलीफायर्स में इंग्लैंड फुटबाल टीम को चेक गणराज्य के खिलाफ ऐसे नतीजे का सामना करना पड़ा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। चेक गणराज्य की टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इतना ही नहीं इंग्लैंड के लिए यह यूरो क्वालिफायर्स के पिछले 10 साल के इतिहास में पहला मौका है जब उसे हार का सामना करना पड़ा हो। इस हार के चलते इंग्लैंड को अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीत जाती तो 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लेती।

और पढ़ें: IND vs SA, 2nd Test: पस्त अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाई 326 रनों की बढ़त, नाम किया खास रिकॉर्ड

मैच में हालांकि, इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। पांचवें मिनट में मेहमान टीम ने बेहतरीन मूव बनाया और उसे पेनाल्टी मिली जिसे स्ट्राइकर हैरी केन गोल में बदलने में कामयाब रहे। चेक ने चार मिनट बाद ही अटैक किया। इस बार मेजबान टीम के लिए जाकूब ब्राबेक ने बराबरी का गोल दागा।

पहले हाफ में इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के 85वें मिनट में मेजबान टीम को मौका मिला और जेडनेक आन्ड्रासेक ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

और पढ़ें: IND vs SA: जब सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा फैन, छुए रोहित शर्मा के पैर, नाराज हुए सुनील गावस्कर

इस हार के बाद इंग्लैंड ग्रुप-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। चेक के भी 12 अंक हैं, लेकिन वह गोल अंतर के मामले में बहुत पीछे है।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 23:24 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+