यूरो चैम्पियंस लीग में एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, तोड़ डाला लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के युवा फारवर्ड खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे यूरोपीय चैम्पियंस लीग में इतिहास रच दिया है। एम्बाप्पे यूरोपीय चैम्पियंस लीग में 15 गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस क्रम में उन्होंने महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा। एम्बाप्पे ने यह कीर्तिमान बेल्जियम के क्लब ब्रुग के खिलाफ मिली 5-0 की जीत के दौरान बनाया। 'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, एम्बाप्पे मैच के दूसरे हाफ में एक सब्स्टीट्यूट के रूप में आए और दमदार हैट्रिक लगाई।

मैच की शुरुआत से ही पीएसजी का दबदबा देखने को मिला। सातवें मिनट में स्ट्राइकर माउरो इकार्डी ने गोल करके मेहमान टीम को आगे कर दिया। दूसरे हाफ में पीएसजी अधिक आक्रामक हो गई। 61वें मिनट में एम्बाप्पे ने मुकाबले का अपना पहला गोल करते हुए पीएसजी की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके दो मिनट बाद, इकार्डी ने गोल किया।

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: मयंक अग्रवाल के बल्ले से बरसे चौके-छक्के, फाइनल में कर्नाटक, छत्तीसगढ़ को रौंदा

एम्बाप्पे ने जल्द ही अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली। उन्होंने 79 और 83वें मिनट में गोल दागा। 20 वर्ष और 306 दिन की उम्र में एम्बाप्पे के नाम इस टूर्नामेंट में 15 गोल हैं। मेसी ने इतने ही गोल 21 साल और 288 दिन की उम्र में दागे थे।

वहीं दूसरे मैच में रहीम स्टर्लिंग ने 11 मिनट में गोलों की हैट्रिक लगाकर मैनचेस्टर सिटी को चैंपियन्स लीग में अटलांटा के ऊपर 5-1 से जीत दिला दी। रुस्लान मालिनोवस्की ने पहले हाफ में ही पेनल्टी पर गोल दागकर अटलांटा को बढ़त दिला दी लेकिन इतिहाद स्टेडियम में सर्जियो एगुएरो ने हाफ टाइम से पहले दो गोल दागकर सिटी को 2-1 से आगे कर दिया।

और पढ़ें: श्रीसंत ने दिनेश कार्तिक पर लगाया सनसनीखेज आरोप, डीके ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बताया 'बकवास'

स्टर्लिंग ने एगुएरो के दोनों गोल में मदद की। स्टर्लिंग ने हाफ टाइम के बाद 11 मिनट में तीन गोल दागकर सिटी की 5-1 से जीत सुनिश्चित की। उनकी सत्र की यह दूसरी हैट्रिक है। ग्रुप सी में सिटी की यह लगातार तीसरी जीत है और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है।

टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे डाइनेमो जागरेब पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है जबकि तीन मैच बचे हैं।

Story first published: Wednesday, October 23, 2019, 22:01 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+