IND vs NZ: 'इस खिलाड़ी ने अपने साथियों को दिखाया कैसे बैटिंग करते हैं'
नई दिल्ली: कीवी टीम वेलिंग्टन में शानदार स्थिति में दिख रही है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड के पुच्छले बल्लेबाजों ने आखिरी तीन विकेट के लिए 132 रन जोड़े। इससे मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी के अंत में भारत को 183 रनों से पछाड़ दिया है। जवाब में भारत की शुरुआत एक बार फिर से कुछ खास नहीं हुई क्योंकि पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाज बड़ा स्कोर किए बिना ही चलते बने हैं।
लेकिन यह मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने एक छोर संभालते हुए गजब की परिपक्वता का परिचय दिया है। बड़े बल्लेबाजों के फ्लॉप शॉ के बीच मयंक ना केवल शांत दिखे बल्कि अपनी क्लास दिखाते हुए भारत की दूसरी पारी में अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज का पहला अर्धशतक है।

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस
मयंक के नजरिए के बारे में बात करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने कहा है कि मयंक ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के लिए सही पारी खेली और उन्होंने बाकी बल्लेबाजी क्रम की कैसे ऐसे हालातों में खेला जाता है और रन बनाया जाता है।
IND vs NZ: वेलिंग्टन में शानदार 'पंच' के साथ जहीर से आगे निकले ईशांत
उन्होंन कहा, "सीमित अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ी होने के बावजूद उन्होंने अपने टीम के साथियों को न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी करने का तरीका दिखाया। किसी भी समय उसे हॉफ वॉली मिली, वह इसे स्ट्रोक लगाता है। उसको कभी भी थोड़ा रूम बन मिल जाता है, तो वह फिर गेंद को दूर भेज देता है और न्यूजीलैंड में यह बल्लेबाजी करने का आसान तरीका है।

कम अनुभव के बावजूद मयंक ने की अच्छी बैटिंग
"आपको इंतजार करना पड़ता है, जब परिस्थितियां तेज गेंदबाजों की मदद कर रही होती हैं, तो आप चौड़ाई का इंतजार करते हैं और आप ओवरस्पीड डिलीवरी का इंतजार करते हैं। यह इतना आसान ही है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है।, "स्टायरिस ने चायकाल के समय ये बात मेजबान प्रसारकों से कही।

दिग्गजों के पतझड़ के बीच मयंक का धैर्य
बता दें कि मयंक अग्रवाल अपने अर्धशतक तक पहुंच गए हैं। भारत को दूसरी पारी में पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगाजो केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए और उसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी 81 गेंद खेलने के बावजूद अपना विकेट मात्र 11 रनों के स्कोर पर गंवा बैठे। हालांकि मयंक की पारी चायकाल के बाद ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं सकी और वे 58 रन बनाकर आउट हो गए। 99 गेंदों की पारी का अंत टिम साउदी ने किया।

भारत की हालत खस्ता-
बता दें कि वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में जारी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ शानदार बना ली है। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में भारत के चार विकेट आउट हो चुके थे जिसमें चाय के विराट कोहली का भी विकेट था।
भारत के पहली पारी में 165 रनों के जवाब में कीवी टीम ने अपनी पारी में ऑल आउट होने से पहले 348 रन बना लिए हैं। इस तरह से न्यूजीलैंड के भारत के सामने 183 रनों की भारी-भरकम बढ़त मिल गई है। निश्चित तौर पर भारत के लिए मैच में खुद को बनाए रखने की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। भारतीय टीम के लिए संघर्ष की बात यह रही कि वह कीवियों के पुच्छले बल्लेबाजों को भी आउट करने से रोक नहीं सकी। गेंदबाजी में भारत को तंग करने वाले नवोदित काइल जेमीसन ने 9वें नंबर पर आकर 44 रनों की पारी खेल दी और ट्रेंट बोल्ट ने भी 11वें नंबर पर 38 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
