Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL इतिहास की सबसे कामयाब टीम क्यों है चेन्नई सुपर किंग्स, शेन वाटसन ने बताया कारण

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगे 21 दिन के लॉकडाउन को अब 30 अप्रैल तक के लिये बढ़ाया जा सकता है। इसके चलते 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल के जल्द शुरु होनी की संभावनायें और धूमिल होती नजर आ रही हैं। साथ ही इसके आयोजित न होने से कई खिलाड़ियों का विश्व कप टीम में जगह बनाने का सपना भी टूट सकता है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने आईपीएल इतिहास में सीएसके के सबसे सफल टीम बनने के पीछे का राज बताया है।

और पढ़ें: विराट-धोनी नहीं बल्कि इन 6 खिलाड़ियों के सामने IPL में ब्रैड हॉग के छूट जाते थे पसीने

उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12 में से 10 सीजन में भाग लिया और उसमें से भी 8 बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जबकि यह टीम हर बार प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही। इतना ही नहीं इस टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब भी जीता है जिसके चलते यह टीम आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन जाती है।

और पढ़ें: 'धोनी को टीम में दोबारा शामिल करना मुश्किल', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान

शेन वाटसन ने बताया सफलता का राज

शेन वाटसन ने बताया सफलता का राज

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में सीएसके को फाइनल मैच में जिताने वाले शेन वॉटसन का मानना है कि यह इस टीम के नेतृत्व का कमाल है जो इसे आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बनाता है।

उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि मैं एक सीजन रन नहीं बना पा रहा था, शुरूआती 10-11 गेम मेरे काफी खराब गए थे। शायद कोई अगर दूसरी टीम में मैं होता, तो मैं ड्राप भी हो चूका होता, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मुझ पर अपना विश्वास बनाए रखा। उनके इस विश्वास से मुझे काफी अच्छा लगा और फाइनल में शतक बनाकर मेरा बेस्ट सामने आया था। यह एक बेहतरीन लीडरशिप का ही नतीजा था, उस टीम की खास बात यही है कि उस टीम को काफी अच्छे लीडर चला रहे हैं।'

कोरोना के चलते रद्द हो सकता है आईपीएल का आयोजन

कोरोना के चलते रद्द हो सकता है आईपीएल का आयोजन

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन पहले 29 मार्च से शुरु होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने इसे 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया था। लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इसका आयोजन हो पाना मुश्किल है।

हालांकि इन सबके बावजूद अगर आईपीएल 2020 का आयोजन होता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार आईपीएल के खिताब को जीतना चाहेगी।

इस सीजन ऐसी है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

इस सीजन ऐसी है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

आपको बता दें, कि अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही इकलौती ऐसी टीम है जिसने आईपीएल के खिताब को 4 बार अपने नाम किया है।

टीम: एमएस धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, दीपक चाहर, एन जगदीशन, पियूष चावला, आर साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरेन।

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 14:07 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+