त्श्वान/प्रीटोरिया। अमेरिका के दिग्गज मिडफील्डर लेंडल डोनोवेन द्वारा निर्धारित समय के अंतिम मिनट में किए गए शानदार गोल ने अमेरिका की लाज बचा ली। अल्जीरिया के खिलाफ इस जीत के साथ अमेरिका विश्व कप के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है।
अमेरिका ने 90वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बुधवार को लोफ्ट्स वर्सफील्ड स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के एक रोमांचक मुकाबले में अल्जीरिया को 1-0 से पराजित किया।
क्लिक करें- नो सेक्स प्लीज....
उधर, पोर्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड की टीम स्लोवेनिया को इसी अंतर से हराकर अंतिम-16 में पहुचं गई है। इस तरह अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद स्लोवेनिया और अल्जीरिया को इस विश्व कप से बाहर होना पड़ा है।
अल्जीरिया की टीम ने अमेरिका को कड़ी टक्कर दी लेकिन 90वें मिनट में डोनोवेन ने उसके किए-कराए पर पानी फेरते हुए अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। अमेरिका ने ग्रुप स्तर में दो ड्रॉ और एक जीत के साथ कुल पांच अंक जुटाए जबकि अल्जीरिया की टीम एक ड्रॉ से सिर्फ एक अंक जुटा सकी। उसने इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था।
क्लिक करें- फीफा विश्व कप स्पेशल पेज
मध्यांतर तक दोनों में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी। खेल जब 90वें मिनट में प्रवेश कर गया तो किसी को भी इस मैच के नतीजे की उम्मीद नहीं रही होगी लेकिन इसी समय डोनोवेन ने गोल दागकर सभी को चौंका दिया।
इस मैच का परिणाम नहीं निकलता देख स्लोवेनिया टीम प्रबंधन भी राहत की सांस ले रहा था क्योंकि इस मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में इंग्लैंड के हाथों हार के बावजूद उसकी टीम पहली बार अंतिम-16 में पहुंचने में सफल हो जाती। परंतु डोनोवेन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।