For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

बेल्जियम की टीम ने लगातार दूसरी बार जीता FIFA बेस्ट टीम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, कतर बना मूवर ऑफ द ईयर

नई दिल्ली। फीफा की ओर से हर साल दिये जाने वाले अवॉर्डस में बेल्जियम को लगातार दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने का सम्मान मिला है। फुटबॉल की नियामक संस्था-फीफा ने शुक्रवार को पुरस्कारों की घोषणा करते हुये बेल्जियम को लगातार दूसरे साल बेस्ट फुटबॉल टीम ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया। बेल्जियम की टीम अब तक कुल 3 बार यह सम्मान हासिल कर चुकी है। इससे पहले बेल्जियम की टीम ने 2015 और 2018 में बेस्ट टीम ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था। बेल्जियम की टीम ने इस साल आयोजित किया गये अपने सभी 10 ए-स्तर के मैचों में जीत हासिल की और 2020 में होने वाले यूएफा यूरो कप के लिये क्वालिफाई किया है।

और पढ़ें: मैदान पर लौटते ही मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 39 गेंद में जड़े 83 रन, लगाये 7 चौके, 5 छक्के

इतना ही नहीं फीफा की ओर से जारी की जाने वाली मौजूदा विश्व रैंकिंग में बेल्जियम की टीम इस समय टॉप पर काबिज है। जबकि विश्व चैम्पियन फ्रांस दूसरे और ब्राजील की टीम तीसरे पायदान पर काबिज है। साल के अंत के साथ भले ही टॉप 3 टीमों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है लेकिन टॉप 5 टीमों में बदलाव देखने को मिला है।

इंग्लैंड की टीम ने रैंकिंग में मजबूती हासिल करते हुए एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पायदान पर काबिज हो गई है। जबकि उरुग्वे की टीम को 2 पायदान का फायदा हुआ है और वह 5वें पायदान पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: IPL Auction: पूरा हुआ सुशांत सिंह राजपूत का सपना, 'काई पो छे' के अली को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

बेल्जियम के अलावा एशियाई चैंपियन कतर को 'मूवर ऑफ द इयर-2019' के पुरस्कार के लिए चुना गया है। कतर ने दिसंबर 2018 की फीफा रैंकिंग्स के बाद से 25 मैचों में 138 अंक हासिल किए हैं। कतर ने इन 25 मैचों में 16 जीते, दो ड्रॉ खेले और सात गंवाए।

और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में आरसीबी के प्रदर्शन पर जानें क्या बोले कप्तान विराट कोहली, किस चीज की है दरकार

टीम इस साल की शुरुआत में एशियन कप के फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर एशियाई चैंपियन बनी थी। कतर ने अपनी रैंकिंग्स में 38 स्थानों का सुधार किया है और वह इस समय 55वें पायदान पर है।

Story first published: Saturday, December 21, 2019, 10:55 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+