Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा: पराग्‍वे प्री-क्‍वार्टरफाइनल में, न्‍यूजीलैंड बाहर

पोलोक्वे। पराग्वे फुटबाल टीम फीफा विश्व कप-2010 के प्री-क्‍वार्टरफाइनल में पहुंच गई है, जबकि न्‍यूजीलैंड बाहर हो गई है। ग्रुप-एफ के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में दोनों टीमों की को ओर से एक भी गोल नहीं हो सका।

पराग्वे की टीम न्यूजीलैंड पर पूरे मैच के दौरान अपेक्षाकृत हावी रही। इस दौरान उसने 58 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा। उसने पांच मौकों पर न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया लेकिन न्यूजीलैंड की टीम एक बार भी ऐसा नहीं कर सकी। पराग्वे के खिलाड़ी रॉक्वे सांता क्रूज को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इन दोनों टीमों के बीच इससे पहले एक मुकाबला खेला गया था। 1995 में खेले गए उस दोस्ताना मुकाबले में पराग्वे ने 3-2 के अंतर से मैदान मार लिया था।

क्लिक करें: स्‍लोवाकिया ने चैंपियन इटली को बाहर किया

लेकिन आज न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इस बार उसकी जीत की हसरत पूरी नहीं होने दी। वैसे बराबरी के इस मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड को एक तरह से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वह विश्व कप से बाहर हो गई। अपने ग्रुप में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टीम से ड्रॉ खेलने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के तीनों मुकाबले ड्रॉ रहे। न्यूजीलैंड ने स्लोवाकिया और मौजूदा चैम्पियन इटली के साथ भी ड्रॉ खेला था।

तीन मैचों के बाद पराग्वे ने जहां पांच अंकों के साथ अगले दौर तक का सफर तय कर लिया है वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मामले में दुर्भाग्यशाली रही। अपने तीनों मैचों में बढ़िया खेल दिखाने के बाद भी वह सिर्फ तीन अंक हासिल कर सकी। इस ग्रुप के अंतर्गत प्री-क्‍वार्टर में जगह बनाने वाली दूसरी टीम स्‍लोवाकिया है। स्‍लोवाकिया ने इटली को हराकर अगले दौर में जगह बनायी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+