स्लोवाकिया ने चैंपियन इटली को बाहर किया
जोहांसबर्ग। स्लोवाकिया ने गुरुवार को मजबूत प्रदर्शन करते हुए मौजूदा चैम्पियन इटली को फीफा विश्व कप-2010 से बाहर कर दिय। ग्रुप-एफ के करो या मरो मुकाबले में स्लोवाकिया ने इटली को 3-2 से करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ स्लोवाकिया प्री-क्वार्टरफाइल राउंड में पहुंच गया है।
एलिस पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले में स्लोवाकिया की ओर से दो गोल करने वाले फारवर्ड खिलाड़ी राबर्ट विट्टेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विट्टेक ने 25वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला और 73वें मिनट में दूसरा गोल किया। स्लोवाकिया की ओर से तीसरा गोल 89वें मिनट में हुआ। यह गोल उसके मिडफील्डर कामिल कोपूनेक ने किया।
क्लिक करें- फीफा में नो सेक्स प्लीज...
अंतिम 15 मिनट में जीत के लिए जोर लगाने वाले इटली की टीम सिर्फ दो मौकों पर ही सही मायने में स्लोवाकियाई रक्षापंक्ति को भेद सकी लेकिन ये दो गोल उसे अगले दौर में पहुंचाने के लिए नाकाफी साबित हुए। इटली के लिए उसके फारवर्ड खिलाड़ी फाबियो क्वोगलीएरेल्ला ने 90वें मिनट में टीम का दूसरा गोल करके मैच में रोमांच ला दिया था जबकि उससे आठ मिनट पहले फारवर्ड खिलाड़ी एंटानियो डी. नटाले ने टीम का खाता खोला था।
मौजूदा चैम्पियन इटली के लिए यह मैच 'करो या मरो' वाला था लेकिन रक्षापंक्ति की नाकामी के कारण मौजूदा विश्व चैम्पियन को शर्मसार होना पड़ा। 2006 विश्व कप की उपविजेता फ्रांसीसी टीम की तरह उसकी भी इस विश्व कप से विदाई हो चुकी है। ग्रुप एफ में स्लोवाकिया के अलावा पराग्वे अंतिम 16 में पहुंचने में सफल हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications