For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा: स्विट्जरलैंड ने स्पेन के होश उड़ाए

By Ajay Mohan

डरबन। फीफा विश्‍व कप के अंतर्गत खेले गए मैच में स्विट्जरलैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन के होश उड़ा दिए। स्विट्जरलैंड ने 1-0 से पहली जीत दर्ज की। डरबन के मोजेस मोबहीदा स्टेडियम में खेले गए इस महत्वपूर्ण मुकाबले में हार से स्पेन की टीम बेहद निराश हुई।

इस विश्व कप का यह अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर है। स्विट्जरलैंड के लिए बुधवार का दिन इतिहास में दर्ज हो गया क्योंकि उसने खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही स्पेन की टीम के खिलाफ पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच जीता है। स्विट्जरलैंड ने 18 मैचों के बाद स्पेन को हराने में सफलता हासिल की है।

क्लिक करें- चिली ने होंडुरास को 1-0 से हराया

मध्यांतर तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं। उसके बाद स्विट्जरलैंड ने 19 प्रयासों के बाद जाकर एक गोल करने में सफलता प्राप्‍त की। यह गोल मिडफील्डर गेल्सन फर्नाडेज ने किया। इसके बाद भी स्विट्जरलैंड के खिलाडि़यों का संघर्ष गेंद को अपने कब्‍जे में रखने के लिए जारी रहा।

इस तरह बीते 28 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 27 जीत हासिल करने वाली स्पेन की टीम को लगभग एक वर्ष के बाद हार मिली है। उसे 2009 कनफेडरेशन कप के दौरान अमेरिका ने 2-0 से पराजित किया था। स्पेन की टीम ने विश्व कप के ग्रुप स्तर में लगातार सात बार जीत हासिल की थी लेकिन स्विट्जरलैंड ने उसके इस रिकार्ड पर विराम लगा दिया। यही नहीं, स्पेन की टीम किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ 38वें मैच में हारी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+