FIFA India 217: फीफा अंडर 17 विश्वकप कार्यक्रम
नई दिल्ली। भारत में 'क्रिकेट' केवल एक खेल नहीं बल्कि धर्म माना जाता है और इसी वजह से अक्सर दूसरे खेलों के खिलाड़ियों को लगता है कि उन्हें बढ़ावा नहीं मिलता है और उनकी उपेक्षा होती है। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। बीते सालों में भारतीयों के अंदर फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन जैसे मशहूर खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है और इसी रूझान को जूनून में बदलने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार।
जिनकी महात्वाकांक्षी योजना के तहत ही भारत की धरती पर फीफा अंडर 17 विश्वकप होने जा रहा है। इस बार रोमांच से भरे फुटबॉल खेल की मेजबानी भारत को मिली है। इस खेल का दंगल 6 से 28 अक्टूबर के बीच होगा। जिसमें 24 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान देश के 6 शहरों में टूर्नामेंट के कुल 52 मैच खेले जाएंगे। ये 6 शहर हैं नई दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, मुंबई, कोच्ची और गोवा।
ग्रुप एंव मैच-
- इस टूर्नामेंट के लिए कुल 6 ग्रुप बने हैं जिनमें 4-4 टीमों को सम्मिलित किया गया है।
- इंडिया टीम को अमेरिका, घाना और कोलंबिया के साथ ग्रुप A में जगह मिली है।
- पहले चरण में हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।
- इसके स्कोर के अनुसार कुल 16 टीमें दुसरे चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।
- इसके बाद क्वार्टर फाईनल, सेमी फाईनल और फाईनल चरण के मैच खेले जाएंगे।
भारतीय टीम के ग्रुप मैच
- 6 अक्टूबर: भारत बनाम अमेरिका (नई दिल्ली)
- 9 अक्टूबर: भारत बनाम कोलंबिया (नई दिल्ली)
- 12 अक्टूबर: भारत बनाम घाना (नई दिल्ली)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
