Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018 : जब युवराज सिंह को लोकेश राहुल की तूफानी पारी से लगा डर तो कही ये बात

नई दिल्ली। फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हो चुका है। आईपीएल-11 के शुरआती दो दिनों में ही कई ऐसे नए रिकॉर्ड बन चुके हैं जिसकी कल्पना करना मुश्किल लगता है। 10 साल से चल रहे इस महामुकाबले में रोज कोई न कोई ऐसा रिकॉर्ड बनता है या टूटता है जिसकी कहानियां अगले कई साल तो लोगों के जेहन में याद रह जाती है। एक ऐसा ही वाकया किंग्स XI पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए IPL-11 के दूसरे मैच (रविवार) में देखने को मिला। जिस समय ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में सिंगापुर की टीम को हराकर भारतीय बेटियां पहली बार टेबल टेनिस में गोल्ड जीतीं ठीक उसी समय लोकेश राहुल ने अर्धशतकीय आंकड़े के आईपीएल टेबल में उलट-पुलट मचा दिया।

गेल के टिप्स से किया धमाका

गेल के टिप्स से किया धमाका

उम्मीद के विपरीत प्रीती जिंटा (किंग्स XI पंजाब की सह मालकिन) ने लोकेश राहुल को जब आईपीएल ऑक्शन के दौरान 11 करोड़ की बोली लगाकर खरीदी थी तो क्रिकेट पंडित इसे वीरेंद्र सहवाग का एक तुक्का मान रहे थे। सहवाग ने पंजाब की टीम के कई खिलाड़ियों की बोली काफी बढ़ चढ़कर लगवाई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रीति की जमकर आलोचना हुई थी। लंबे समय से टीम इंडिया में ओपनर के तौर पर जगह न पाने वाले राहुल ऐसे बल्लेबाजी कर रहे थे मानो उन्हें अपने आलोचकों को कुछ साबित करना हो। उन्होंने रविवार को खेली गई आतिशी पारी से दुनिया को दिखा दिया कि उन्हें 11 करोड़ में खरीदने और बेंच पर बिठाने का फैसला सही नहीं था।

इसलिए की राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इसलिए की राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

ऐसा कम होता है जब फटाफट क्रिकेट का बॉस क्रिस गेल मैदान पर न हो और उसका 'बल्ला' मैदान पर चल रहा हो। आईपीएल के दूसरे मैच में कुछ ऐसा ही हुआ। हाल के दिनों में फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे गेल को भले ही पंजाब की टीम में अंतिम-11 में जगह न मिली हो लेकिन उनका बल्ला चल रहा था। आपको यह सुनकर हैरानी हुई होगी तो जानिए लोकेश राहुल ने खुद बताया कि आईपीएल में सबसे तेज पचासा लगाने का करिश्मा करने के पीछे यूनिवर्स बॉस का एक खास टिप्स था। उन्होंने c के साथ साक्षात्कार में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "जब आप RCB के लिए खेलते थे और पहले गेंद से जिस तरह गेंदबाज पर हावी हो जाते थे उस चीज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैंने इस साल अपनी पहली पारी इस अंदाज में खेलने का कोई विशेष प्लान नहीं बनाया था लेकिन जब गेंद बहुत अधिक स्विंग नहीं हो रही थी तो मुझे लगा क्यों न इस मौके को भुनाया जाए और तब मैं ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की'।

युवराज को लगा राहुल की पारी से डर

युवराज को लगा राहुल की पारी से डर

लोकेश राहुल ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उन्होंने कोई रिकॉर्ड बना दिया है। डग आउट में सभी खिलाड़ी जब उनके लिए तालियां बजा रहे थे तब उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे युवराज सिंह ने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि तुमने आईपीएल में सबसे तेज पचासा किया है। युवी ने मजाक में उनसे यह भी कहा कि मुझे तो इस बात का डर लग रहा था कि कहीं तुम मेरे 11 गेंद में बनाए 50 रन का रिकॉर्ड न तोड़ दो। इंग्लैंड के खिलफ युवी ने यह धमाकेदार पारी खेली थी जिसमें क्रिस ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे।

टूटा पठान का रिकॉर्ड

टूटा पठान का रिकॉर्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए आईपीएल 11 के दूसरे मुकाबले में पंजाब के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मोहाली में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ राहुल ने मात्र 14 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके व 4 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने युसुफ पठान का आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

CWG 2018: 10 मीटर एयर पिस्टल में मेहुली घोष ने सिल्वर, तो अपूर्वी चंदेला ने जीता ब्रॉन्ज

Story first published: Monday, April 9, 2018, 13:39 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+