एथलेटिक्स में भारत के जिनसन जोनसन 1500 मी के फाइनल में पहुँचे
गोल्ड कोस्ट: कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलीट भी भारत की पदक उम्मीदों को बढ़ा रहे हैं और इसी क्रम में भारत के जिनसन जोनसन ने 1500 मीटर के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हीट 2 के वह 3.47.04 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं भारत की रिले टीम जैकब अमोज, मुहम्मद अनस, जीवन सुरेश और अरोकिया राजीव ने मैन्स 4*400 के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे पायदान पर रही।
वहीं शूटर अनीश ने एक रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गोल्ड जीत लिया। शूटर अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड जीत लिया है। इसी के साथ भारत के खाते में 16वां गोल्ड आ गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30 पॉइंट्स हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।
बॉक्सिंग के 46-49 किग्रा कैटेगरी में भारत के अमित पंघाल फाइनल में पहुँच गये हैं। भारत के मनीष कौशिक भी फाइनल में पहुंच गये हैं। 60 किग्रा के सेमीफाइनल में भारत के मनीष कौशिक और नार्थन आयरलैंड के जेम्स मैकवर्न आमने-सामने थे। इसी के साथ भारत के 3 रजत पक्के हो गये हैं। 52 किग्रा वर्ग में गौरव सोलंकी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की सायना नेहवाल ने कनाडा के राशेल को बड़ी आसानी से 21-8,21-13 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
ये भी पढ़ें: निशानेबाजी में भारत का जलवा, तेजस्विनी ने लगाया गोल्ड पर निशाना, अंजुम को सिल्वर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
