For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

खेल जगत पर फिर कोरोना का कहर, 7 खिलाड़ी आए चपेट में

नई दिल्ली। दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना अपना खतरनाक रूप दिखाने लगा है। असर भारत जैसे बड़े देश में भी दिख रहा है, जिस कारण कई राज्यों ने कुछ पाबंधियां लगाते हुए नए निर्देश जारी कर दिए हैं। अब खेल पर भी इसका असर पड़ने लगा है। साल 2020 पूरी तरह से ठप पड़ गया था, लेकिन 2021 में खेल के मैदान पर खिलाड़ी लाैटे, लेकिन साल के अंत में फिर ऐसा लग रहा है कि कोरोना का प्रभाव फिर से खेल पर बुरा पड़ सकता है। दरअसल, खबर आई है कि आई लीग फुटबॉल बुधवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। ऐसे में कोलकाता में बायो-सिक्योर बबल के अंदर कई कोविड -19 मामले सामने आने के बाद आई-लीग को दो सप्ताह के लिए निलंबित किए जाने की संभावना है।

जानकारी सामने आई है कि मंगलवार को किए गए खिलाड़ियों के टेस्ट के बाद कम से कम सात खिलाड़ियों सहित 10 से अधिक लोगों को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। रियल कश्मीर एफसी के पांच खिलाड़ी और मोहम्मडन स्पोर्टिंग और डेब्यूटेंट श्रीनिदी डेक्कन एफसी के एक-एक खिलाड़ी पाॅजिटिव रिपोर्ट पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। लीग से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, "रियल कश्मीर के पांच खिलाड़ी और तीन अधिकारी और मोहम्मडन स्पोर्टिंग और श्रीनिदी डेक्कन एफसी के कम से कम एक खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आए हैं।''

रविवार को शुरू हुई फुटबॉल लीग के लिए आयोजकों द्वारा स्थापित तीन बायो-बबल में से एक नोवोटेल होटल में इसका प्रकोप हुआ। आरकेएफसी, श्रीनिदी डेक्कन और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के अलावा, नोवोटेल होटल में ठहरने वाली तीन अन्य टीमें राजस्थान यूनाइटेड, आइजोल एफसी और नेरोका हैं। लीग को जारी रखने या स्थगित करने पर निर्णय लेने के लिए लीग कमेटी की आपात बैठक बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें-5 Flashback 2021 : कुत्ते को मिला ICC से 'डॉग ऑफ द मंथ' अवार्ड, एक नजर 5 दिलचस्प पलों पर

आई-लीग के सीईओ सुनंदो धर ने कहा, "भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करने के लिए हम शाम लीग समिति की एक आपात बैठक कर रहे हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।" धर ने पाॅजिटिव मामलों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया। लीग के आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया गया, "कुछ टीमों के बीच कुछ पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। लीग ने इस पर कड़ी नजर रख रही है और पहले ही क्लबों से बात कर चुकी है। इसके अलावा लीग समिति की एक आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई है। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।"

इस साल की आई-लीग में 13 टीमें तीन जगहों-कोलकाता के मोहन बागान मैदान, कल्याणी के कल्याणी स्टेडियम और नैहाटी के नैहाटी स्टेडियम में भिड़ रही हैं। आरकेएफसी के मालिक संदीप चट्टू ने स्वीकार किया कि उनकी टीम के कुछ खिलाड़ियों को कोरोना हुआ है, हालांकि उन्होंने यह साझा नहीं किया कि कितने और कौन हैं। उन्होंने कहा, "हां, आरकेएफसी में भी कुछ पाॅजिटिव मामले हैं, सभी (छह) टीमों के खिलाड़ी (कोविड-19 के) संदिग्ध हैं। लेकिन लीग आयोजकों या एआईएफएफ द्वारा हमें अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। 21 दिसंबर को एक जब टेस्ट हुए थे तो सभी नेगेटिव थे, लेकिन कल के टेस्ट में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी।''

उन्होंने कहा कि अगले कुछ मैच स्थगित हो सकते हैं लेकिन उम्मीद है कि आई-लीग जारी रहेगा। बुधवार को कोई मैच निर्धारित नहीं है। श्रीनिदी, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, नेरोका और आइजोल एफसी के गुरुवार को मैच हैं, जबकि आरकेएफसी का शुक्रवार को मैच है। सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को अपने-अपने ठिकानों से आने के बाद छह दिनों के लिए अपने-अपने होटलों में क्वारंटाइन में रहना होगा। उन छह दिनों के दौरान उनका दो बार टेस्ट किया जाना था।

लीग के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, जो कोई भी पाॅजिटिव आता है उसे होटल से अलग कर दिया जाएगा और अपने साथियों के साथ जुड़ने से पहले लगातार उसे लगातार तीन बाक नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। धर ने पहले कहा था कि आई-लीग में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह से टीका लगाना होगा, सिवाय अंडर-18 खिलाड़ियों और जो हाल ही में कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं।

Story first published: Wednesday, December 29, 2021, 15:45 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+