For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL : गोवा के खिलाफ रणनीतिक दांव चलाने को तैयार बगान के कोच फेर्रान्डो

गोवा : कोच जुआन फेर्रान्डो बुधवार को अलग रंग, अलग भावनाओं के साथ नजर आएंगे और अपने पूर्व क्लब एफसी गोवा के खिलाफ ऐसी सटीक रणनीति के साथ उतरना चाहेंगे, जिससे कि उनके नए क्लब एटीके मोहन बगान को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के अगले लीग मुकाबले में जीत मिल जाए।

स्पेनिश कोच ने गोवा को छोड़कर मोहन बगान का दामन उस समय थाम लिया, जब कोलकाता के क्लब ने टीम के खराब प्रदर्शन के बाद दो बार के आईएसएल खिताब विजेता एंटोनिओ लोपेज हबास से नाता तोड़ा। इसके तुरंत बाद फेर्रान्डो ने अपने नए क्लब बगान के साथ विजयी शुरुआत की थी, जब ग्रीन एंड महरून ब्रिगेड ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-2 से हराया। लेकिन आगामी मैच में एफसी गोवा को अपने पूर्व स्पेनिश कोच के हर दांव की जानकारी होगी।

फेर्रान्डो के स्थान पर अब डेरिक परेरा एफसी गोवा के कोच हैं और उन्होंने टीम के साथ मिलकर काम किया है। भारतीय रणनीतिकार का लक्ष्य बुधवार को गोवा के अभियान को जीत की पटरी पर लाना होगा और अपने पूर्ववर्ती से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, फेर्रान्डो अपने पूर्व क्लब का सामना करते हुए भावुक लग रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए अपनी भावनाओं को समझा पाना मुश्किल है। दो दिनों में बहुत सी चीजें बदल गई हैं। बदलावों को स्वीकार करना हमेशा कठिन होता है। कभी-कभी ऐसे निर्णय लेने आवश्यक होते हैं, लेकिन मैं पेशेवर हूं। लिहाजा, अब मेरे लिए एटीके मोहन बगान के साथ कड़ी मेहनत करने का समय है और मैं मैच जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।"

यह भी पढ़ें- Flashback 2021 : इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज रहे किस्मत वाले, 'जीरो' पर आउट होने से बच गए

डेरिक परेरा ने कहा, "हमारी फिलोस्फी नहीं बदलेगी। हम यहां और वहां मामूली बदलाव कर सकते हैं लेकिन मुझे यकीन है कि अगर हम अपना ध्यान 90 मिनट तक लगाते हैं, तो हमें परिणाम मिलेगा। कुल मिलाकर, यह एक प्रक्रिया है, टीम शुरुआती तीन मैचों के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम एक टीम के रूप में सुधार करते जा रहे हैं।" गोवा सात मैचों में इतने ही अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है। कल की जीत उसे मोहन बगान के साथ अंकों की बराबरी पर ले आएंगी। बगान के सात मैचों में 11 अंक हैं और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है।

Story first published: Tuesday, December 28, 2021, 17:19 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+