For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: सुनील क्षेत्री के गोल से पहली बार जीती बेंगलुरू, चेन्नई को 1-0 से हराया

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल लीग के सबसे बड़े महासमर इंडियन सुपर लीग का 7वां सीजन इस समय गोवा में खेला जा रहा है, जहां पर शुक्रवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेले गये मैच में बेंगलुरू एफसी की टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के गोल के दम पर चेन्नइयन एफसी को हराकर लीग में पहली जीत हासिल कर ली है। बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें से उसे पहले 2 मैचों में ड्रॉ का सामना करना पड़ा और आखिरकार चेन्नईयन के खिलाफ उसने पहली जीत हासिल की और 5 अंकों के साथ प्वाइंटस टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

वहीं चेन्नइयन एफसी की टीम को 3 मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरू की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव किये लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही 7वें मिनट में ही उसके डिफेंडर आशिक कुरुनियन को येलो कार्ड का सामना करना पड़ा। वहीं 16वें मिनट में चेन्नइयन एफसी के मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा चोटिल हो गये और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह इडविन वेंसपॉल मैदान में उतरे।

और पढ़ें: IND vs AUS: युजवेंद्र चहल ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

वहीं 21वें मिनट में क्रिवेलारो के साथी एली साबिया को रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया। 31वें मिनट में बेंगलुरु के लिये राहुल भेके ने गोल करने का मौका बनाते हुए हेडर लगाया लेकिन शॉट वाइड चला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें एक दूसरे पर अटैक करती नजर आई लेकिन कोई भी टीम गोल कर पाने में सफल नहीं हो सकी।

दूसरे हाफ में बेंगलुरु की टीम को 56वें मिनट में गोल का मौका मिला जिसे कप्तान सुनील छेत्री ने भुनाया और 1-0 की बढ़त दिला दी। बॉक्स के अंदर फाउल होने के कारण रेफरी ने बेंगलुरु की टीम को पेनाल्टी करने का मौका दिया और सुनील छेत्री ने सीजन का पहला गोल दागा।

और पढ़ें: AUS vs IND: चहल को रिप्लेसमेंट बनाने पर हेनरिक्स ने उठाये सवाल, जानें क्या बोले

वहीं 4 मिनट बाद ही बेंगलुरू की टीम के पास अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका था, लेकिन डिमास डेल्गाडो के इस शॉट को गोलकीपर कैथ ने रोक दिया। मैच में बराबरी का गोल करने को बेकरार चेन्नइयन एफसी की टीम ने कई बदलाव किये लेकिन निर्धारित समय में कर पाने में नाकाम रहे और इंजरी टाइम में भी बेंगलुरू के डिफेंस को भेद पाने में नाकाम रही।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 2:19 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+