For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

IPL की तरह ISL 7 से भी जुड़ेंगे फैन्स, 82 देशों में होगा प्रसारण, जानें कैसे देखें लाइव

ISL 2020
Photo Credit:

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग हीरो आईएसएल के 7वें सीजन की शुरुआत 20 नवंबर से होने जा रही है जिसमें पहली बार ऐसा होगा कि इसे दर्शकों के बिना खाली मैदान पर खेला जायेगा। देश के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के पिछले सीजन का फाइनल मैच भी कोरोना वायरस के चलते बिना दर्शकों के ही खेला गया था, जिसके बाद पहली बार पूरे सीजन को सुरक्षा कारणों से बिना दर्शकों के ही आयोजित कराया जायेगा। हालांकि जब आप टीवी पर इन मैचों को देखेंगे तो आपको जरा भी महसूस नहीं होगा कि मैदान पर फैन्स मौजूद नहीं है या इस सीजन आप अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने में नाकाम हो रहे हैं।

दरअसल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने अपने 7वें सीजन का आयोजन करने के लिये हाल ही में बीसीसीआई की ओर से आयोजित की गई इंडियन प्रीमियर लीग के मॉडल को लागू करने का फैसला किया है। जिसके तहत इस पूरे सीजन का आयोजन गोवा के अंदर 3 स्टेडियम के बीच ही खेला जायेगा।

और पढ़ें: ISL 2020-21: 8 महीने बाद भारत में लौटेगा फुटबॉल, कोरोना के बीच जानें क्या है तैयारी

वहीं पर फैन्स 82 देशों के फैन्स को स्टेडियम में अपने खिलाड़ियों के साथ जोड़ने के लिये आईएसएल भी आईपीएल की तकनीक का इस्तेमाल करेगा जिसमें फैनवॉल के जरिये प्रशंसक मैच के दौरान अपनी टीम के साथ जुड़ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इंडियन सुपर लीग के 7वें सीजन को इस बार देश तक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसारित करने का फैसला किया गया है जिसके तहत इस लीग का प्रसारण 82 देशों में किया जायेगा।

आईएसएल के मुख्य प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के प्रवक्ता के अनुसार,'देश के दर्शक हीरो आईएसएल का अहम हिस्सा है और एक लंबे समय बाद यह भारत में खेली जाने वाली पहली बड़ी लीग है। नई टीमों के जुड़ने और अंतर्राष्ट्रीय पर प्रसारण के साझेदारों के आने के बाद आईएसएल का यह सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है। हम अपनी तकनीक का इस्तेमाल फैन्स को उनकी टीम के पास लाने के लिये करेंगे और पूरी कोशिश करेंगे कि खेल की चमक फीकी न पड़ सके।'

गौरतलब है कि फैन वॉल से जुड़ने के लिये फैन्स आईएसएल की वेबसाइट जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिसके बाद वो स्टेडियम में लगे फैन वॉल से लाइव आने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। आईपीएल की ही तरह आईएसएल में भी दो एलईडी स्क्रीन पर फैन वॉल बनाया जायेगा और मैच के दौरान दर्शकों की आवाज और अतिरिक्त कैमरों का इस्तेमाल किया जायेगा ताकि दर्शक और खिलाड़ी दोनों ही खुद को एक दूसरे के नजदीक महसूस कर सकें।

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में विराट लगायेंगे रिकॉर्डों की झड़ी, सचिन-पोंटिंग को छोड़ देंगे पीछे

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बीच भारत में इस लीग का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स, डिज्नी हॉटस्टार और जियो टीवी पर किया जाएगा तो वहीं इस साल यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, सेंट्रल यूरोप, सेंट्रल एशिया, फार ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और एशिया पैसेफिक के 82 देशों में भी इसका प्रसारण किया जायेगा। यूएसए एवं कनाडा में यह लीग ईएसपीएन पर तो ऑस्ट्रेलिया में फॉक्स स्पोर्टस पर इसका सीधा प्रसारण किया जायेगा।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 18:21 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+