Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 2020-21: 8 महीने बाद भारत में लौटेगा फुटबॉल, कोरोना के बीच जानें क्या है तैयारी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग हीरो आईएसएल ने अपने 7वें सीजन के साथ मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर ली है। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के फाइनल मैच से पहले भारत में कोरोना वायरस की महामारी ने दस्तक दी थी जिसके चलते खिताब के लिये खेला गया फाइनल मुकाबला जिसमें एटीके की टीम का सामना चेन्नअयन एफसी से हुआ था उसे दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेला गया। हालांकि उस मैच के बाद से लेकर अब तक पिछले 8 महीने में काफी कुछ बदल गया है और देश में लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस बीच 8 महीने बाद आईएसएल ने मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर ली है और कोरोना के बाद भारत में खेली जाने वाली पहली बड़ी लीग बन गई है। आईएसएल के 7वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार 27 नवंबर से मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान और केरला ब्लास्टर्स के बीच होने वाले मैच के साथ होगी।

और पढ़ें: Football: हो गया ISL के 7वें सीजन का ऐलान, जानें कब से कब खेला जायेगा टूर्नामेंट

कोरोना वायरस को देखते हुए इस लीग का आयोजन बायो-सिक्योर बबल में किया जा रहा है जिसे बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में गोवा में आयोजित किया जा रहा है। आईएसएल का 7वां सीजन इस लीग के इतिहास में खेला गया अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा क्योंकि इस साल ईस्ट बंगाल के रूप में एक और टीम ने लीग में भाग लिया है और कुल टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो गई है और इस सीजन होने वाले मैचों की संख्या 95 से बढ़कर 115 हो गई है।

आईएसएल के 7वें सीजन का पहला मुकाबला भारतीय फुटबॉल की 2 सबसे पुरानी क्लब टीमों के बीच खेला जाना है जिसका पहला मुकाबला 27 नवंबर को वास्को डि गामा के तिलक मैदान स्टेडियम में खेला जाएगा। इतना ही नहीं मैच के दौरान फैन्स की कमी महसूस न हो इसको लेकर आईएसएल ने आईपीएल में इस्तेमाल की गई फैन वॉल तकनीक को इस्तेमाल करना का फैसला किया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में विराट लगायेंगे रिकॉर्डों की झड़ी, सचिन-पोंटिंग को छोड़ देंगे पीछे

इस फैन वॉल के जरिये मैच के दौरान फैन्स अपने घर से ही अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन करते नजर आयेंगे। आईएसएल के 7वें सीजन को इस बार गोवा में सिर्फ 3 स्टेडियम के बीच आयोजित कराया जाना है जिसमें फतोर्दा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, बम्बोलिम स्थित जीएमसी स्टेडियम और वास्कोडिगामा स्थित तिलक मैदान शामिल है।

गौरतलब है कि फैन्स को इस सीजन कई सार नये चेहरे भी लीग में खेलते नजर आयेंगे जिसमें पूर्व स्ट्राइकर एडम ले फोंडरे और न्यूकैसल यूनाइटेड के पूर्व डिफेंडर स्टीवन टेलर समेत पिछले सीजन के टॉप स्कोरर नेरीजुस वाल्सकिस और भारत के संदेश झिंगन भी शामिल हैं। आपको बता दें कि जहां वाल्सकिस इस बार जमशेदपुर एफसी के साथ खेलते नजर आयेंगे तो संदेश झिंगन मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान से जुड़े हैं।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+