Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 7: गोवा से पिछड़ने के बावजूद बेंगलुरू ने खेला ड्रॉ, एगुलो ने बचाया

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग में रविवार को 7वें सीजन का तीसरा मैच खेला गया जिसमें बेंगलुरू एफसी और एफसी गोवा की टीमों के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। फोतार्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये इस मैच में बेंगलुरू की टीम ने 2-0 की अच्छी खासी बढ़त बना ली थी लेकिन गोवा के लिये एंगुलो संकटमोचक साबित हुए और अपनी टीम के लिये 2 गोल करके गोवा को हार से बचा लिया। इंगोर एंगुलो ने महज 3 मिनट के अंदर 2 गोल दागे और हार की ओर बढ़ रही अपनी टीम को ड्रॉ से बचा लिया।

बेंगलुरू एफसी के लिये लगातार चौथे सीजन टीम की कप्तानी कर रहे सुनील छेत्री ने मैच की शुरुआत अच्छी की और दूसरे ही मिनट में गोल के करीब पहुंच गये, लेकिन गोल दागने में कामयाब नहीं हो सके वहीं आशिक कुरुनियन के साथ भी 7वें मिनट में कुछ ऐसा हुआ और वो गोल करने में नाकामयाब रहे।

और पढ़ें: क्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौटेंगे एबी डिविलियर्स, जानें क्या बोले हेड कोच मार्क बाउचर

सुनील छेत्री की टीम के लिये क्लाइंटन सिल्वा ने 27वें मिनट में पहला गोल किया और 57वें मिनट में डिफेंडर जुआन एंटोनियो गोंजालेज फर्नांडीज ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ के खेल के दौरान बेगलुरू की टीम ने मजबूती से बढ़त बनाये रखी थी और 65 प्रतिशत वक्त गेंद पर पकड़ बनाये रखी थी, इस दौरान उसने 316 पास किये, इसका फायदा उसे गोल के रूप में देखने को मिला और डेब्यू मैच खेल रहे सिल्वा ने पहला गोल किया। वहीं 43वें मिनट में वह अपनी बढ़त को दोगुना करने से चूक गई। वहीं गोवा की टीम के पास गेंद सिर्फ 35 प्रतिशत वक्त रही और वह सिर्फ 143 पास ही कर सकी।

वहीं दूसरे हाफ में गोवा की टीम पर वापसी करने का दबाव था तो बेंगलुरू की टीम बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। बेंगलुरू की टीम ने दूसरे हाफ भी अपने दबदबे को जारी रखा और आईएसएल में अपना 50वां मैच खेल रहे एंटानियो फर्नानडिज ने 57वें मिनट में टीम के लिये दूसरा गोल दागने का काम किया, इसके साथ ही बेंगलुरू की टीम ने मैच में 2-0 की बढ़त बना ली।

मैच में 2 गोलों से पिछड़ने के बाद गोवा के लिये वापसी करना मुश्किल लग रहा था लेकिन स्पेनिश फॉरवर्ड इगोर एगुलो संकटमोचक बनकर सामने आये। गोवा के लिये अपना पहला सीजन खेल रहे एंगुलो ने 66वें मिनट में ब्रैंडन फर्नांडीज से मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला तो वहीं 69वें मिनट में भी फर्नांडिज के असिस्ट पर दूसरा गोल दागकर टीम को बराबरी पर ले आये।

और पढ़ें: IND vs AUS: एडम जम्पा ने बताया मैदान के बाहर कैसे मिलते हैं विराट कोहली

3 मिनट के अंदर 2 गोल खाने के बाद बेंगलुरू की टीम ने मैच के 72वें मिनट में दो बदलाव किये। वहीं 75वें मिनट में गोवा के कप्तान बेदियो को येलो कार्ड मिल गया। निर्धारित समय तक जब दोनों टीमें गोल कर पाने में नाकाम रहीं तो मैच इंजरी टाइम चला गया, जिसमें स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ और दोनों टीमों को ड्रॉ के चलते बराबर अंक बांटने पड़े।

Story first published: Monday, November 23, 2020, 5:00 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+