For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: फॉक्स के गोल से टली ईस्ट बंगाल की हार, गोवा के खिलाफ खेला ड्रॉ

ISL 2020 21 Daniel Fox goal Saved East Bengal FC from confirm Defeat played draw against Goa FC: नई दिल्ली। कप्तान डैनियल फॉक्स के पहले गोल की मदद से एससी ईस्ट बंगाल ने शुक्रवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के 75वें मैच में एफसी गोवा (FC Goa) को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। गोवा (FC Goa) के लिए इगोर एंगुलो ने 39वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। लेकिन कप्तान डैनियल फॉक्स ने 65वें मिनट में शानदार गोल करके ईस्ट बंगाल (East bengal) को 1-1 कर बराबरी दिला दी। गोवा (FC Goa) को 14 मैचों में छठी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। टीम के अब 21 अंक हो गए हैं और वह तीसरे नंबर पर कायम हैं। गोवा (FC Goa) का यह लगातार तीसरा ड्रॉ है। ईस्ट बंगाल (East bengal) को 14 मैचों में सातवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। टीम 13 अंक लेकर 10वें नंबर पर है।

यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोनों टीमें पांच-पांच बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। मुकाबले के पहले मिनट में ही ईस्ट बंगाल (East bengal) को बढ़त लेने का तोहफा मिला। गोवा (FC Goa) के मोहम्मद अली ने अपने बॉक्स के अंदर ईस्ट बंगाल (East bengal) के डिफेंडर नारायण दास को गिरा दिया और रेफरी ने रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड को पेनाल्टी दे दिया।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali T20 में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची तमिलनाडु, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

लेकिन स्टार खिलाड़ी एंथोनी पिल्किंगटन इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए और ईस्ट बंगाल (East bengal) ने बढ़त लेने का अपना सुनहरा अवसर गंवा दिया। ईस्ट बंगाल (East bengal) ने 32वें मिनट में पहला बदलाव किया। टीम ने मोहम्मद रफीक को बाहर भेजकर अनिकेत मुखर्जी को मैदान पर बुलाया। 37वें मिनट में देबजीत मजूमदार ने बेहतरीन सेव करके गोवा (FC Goa) को बढ़त लेने से रोक दिया।

लेकिन इसके दो मिनट बाद ही मजूमदार गोवा (FC Goa) के एक और आक्रमण को विफल करने में नाकाम रहे और मेजबान टीम ने हाफ टाइम से पहले ही अपना खाता खोल लिया। गोवा (FC Goa) के लिए यह गोल इस मैच में वापसी कर रहे स्पेनिश फॉरवर्ड इगोर एंगुलो ने 39वें मिनट में अल्टर्बो नोगुएरा की असिस्ट पर किया। एंगुलो का सीजन का यह 10वां गोल है और वह सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर कायम हैं। इगोर आईएसएल में 10 गोल करने वाले पांचवें स्पेनिश फुटबालर बन गए हैं। एंगुलो के इस गोल की मदद से गोवा (FC Goa) ने 1-0 की बढ़त के साथ पहले हाफ की समाप्ति की।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कप्तान विराट कोहली, देखें आंकड़े

ईस्ट बंगाल (East bengal) दूसरे हाफ में राणा की जगह वाहेंगबेम एंगौसना के साथ उतरी। वाहेंगबेम ने 57वें मिनट में ब्राइट के असिस्ट पर एक मूव बनाया, जोकि गोलपोस्ट के उपर से निकल गया। दूसरे हाफ में बेहद अटैकिंग के साथ खेल रही ईस्ट बंगाल (East bengal) ने 65वें मिनट में जाकर 1-1 बराबरी हासिल कर ली। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड के कप्तान फॉक्स ने जेजे लालपेखुलआ के असिस्ट पर बॉल को गोवा (FC Goa) के बॉक्स में डालकर यह गोल किया। फॉक्स का आईएसएल में यह पहला गोल है। गोल खाने के बाद गोवा (FC Goa) की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि अगले ही मिनट में इदु बेदिया को दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया गया, जोकि रेड कार्ड में तब्दील हो गया और गोवा (FC Goa) को अब अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैच आगे जारी रखना पड़ा।

गोवा (FC Goa) के एक खिलाड़ी कम होने के बाद ईस्ट बंगाल (East bengal) ने अपना आक्रमण और ज्यादा तेज कर दिया। 74वें मिनट उसके खिलाड़ी स्कॉट नेविल को येलो कार्ड दिखाया गया। 80वें मिनट में ब्राइट बंगाल की किस्मत चमकाने से चूक गए। 10 मिनट बाद ही कप्तान और स्कोरर फॉक्स को येलो कार्ड दिखाया गया। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया। इंजुरी टाइम में भी गोवा (FC Goa) और ईस्ट बंगाल (East bengal) की टीमें काफी प्रयास के बाद बढ़त नहीं ले पाई बौर उन्हें अंक बांटने के लिए विवश होना पड़ा।

Story first published: Friday, January 29, 2021, 21:44 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+