For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: जमशेदपुर को रौंद तीसरे पायदान पर पहुंची गोवा, 3-0 से हराया

ISL 2020 21 Goa Fc vs Jamshedpur Fc Match Highlights: नई दिल्ली। स्पेनिश मिडफील्डर जॉर्ज ओर्टिज मेंदोजा के शानदार दो गोलों की मदद से एफसी गोवा (FC Goa) ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में गुरुवार को यहां फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 3-0 से हरा दिया। एफसी गोवा (FC Goa) की 11 मैचों में यह पांचवीं जीत है। टीम अब 18 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 11 मैचों में चौथी हार मिली है। टीम 13 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) की यह लगातार दूसरी हार है।

पहला हाफ 1-0 से गोवा (FC Goa) के पक्ष में रहा। मेंदोजा ने अल्बर्टो नोग्वेरा के पास पर 19वें मिनट में गोल करते हुए गोवा (FC Goa) को आगे किया। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने गोल बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पहला हाफ पूरी तरह गोवा (FC Goa) के पक्ष में रहा। इस टीम ने 67 फीसदी पजेशन के साथ यह हाफ समाप्त किया। इस हाफ में गोवा (FC Goa) को जहां एक कार्नर मिला वहीं जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने तीन कार्नर हासिल किए लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

और पढ़ें: अब घर बैठे जीत सकते हैं एक बिलियन डॉलर, जानें कैसे

जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को हालांकि 10वें मिनट में लीड लेने का अच्छा मौका मिला था लेकिन कप्तान पीटर हार्टले का हेडर सही दिशा में नहीं गया। इस दौरान जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) का डिफेंस भी अच्छा खेल रहा था क्योंकि 16वें मिनट में उसने गोवा (FC Goa) के एक खतरनाक हमले को नाकाम किया था। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 25वें मिनट में भी बराबरी करने का बेहतरीन मौका मिला था लेकिन नेरीजुस वाल्सकिस गोलकीपर नवीन कुमार को छका नहीं सके। 45वें मिनट में गोवा (FC Goa) के कप्तान इदु बेदिया को पीला कार्ड मिला। इसके बाद इंजुरी टाइम में वाल्सकिस बुक किए गए।

दूसरे हाफ में भी गोवा (FC Goa) ने चढ़कर खेलना शुरू किया। 49वें मिनट में कप्तान बेदिया के एक प्रयास को रेहेनेश ने बेकार कर दिया लेकिन 52वें मिनट में में दोजा ने एक और गोल करते हुए गोवा (FC Goa) को 2-0 से आगे कर दिया। मेंदोजा ने यह गोल ब्रेंडन फर्नांडिस के पास पर किया।

गोवा (FC Goa) को 56वें मिनट में अपनी लीड को तीन गुना करने का मौका मिला था लेकिन ब्रेंडन चूक गए। इसके बाद जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने 58वें मिनट में दो और 64वें मिनट में एक बदलाव किया। 62वें मिनट में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के डिफेंडर स्टीफन एजे ने एक शानदार बचाव करते हुए गोवा (FC Goa) को तीसरा गोल करने से रोका। 66वें मिनट में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के खिलाड़ी एलेक्सजेंडर लीमा और गोवा (FC Goa) के स्टार मेंदोजा को पीला कार्ड मिला। दो मिनट बाद ही गोवा (FC Goa) के अल्बर्टो नोग्वेरा जबकि 75वें मिनट में जॉर्ज मेंदोजा मैच का अपना तीसरा गोल दागने से चूक गए।

83वें मिनट में गोवा (FC Goa) ने इस मैच में अब तक दोनों गोल करने वाले अपने स्कोरर मेंदोजा को बाहर करके एक और शानदार खिलाड़ी इगोर एंगुलो को मैदान पर उतारा। तीन मिनट बाद ही जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को एक तगड़ा झटका लगा और लीमा मा को मैच में दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया गया, जोकि रेड कार्ड में तब्दील हो गया।

और पढ़ें: गाबा में चोटिल खिलाड़ियों के बीच ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11, यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को इसके बाद अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। गोवा (FC Goa) ने इसका फायदा उठाते हुए एक और गोल दाग दिया। टीम के लिए इस बार यह गोल इवान गोंजालेज ने 89वें मिनट में किया। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां गोवा (FC Goa) ने 3-0 की बढ़त रखते हुए जीत अपने नाम कर ली।

Story first published: Thursday, January 14, 2021, 21:40 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+