For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: गोवा के लिये इंगुलो फिर बने हीरो, दिलाई सीजन की पहली जीत

नई दिल्ली। इगोर एंगुलो के दो और जॉर्ज ओर्टिज के एक गोल की मदद से एफसी गोवा ने रविवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स को 3-1 से मात देकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। अपने शुरूआती तीन मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं करने वाली गोवा की चार मैचों में यह पहली जीत है और अब वह पांच अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

वहीं, दो बार के फाइनलिस्ट केरला को चार मैचों के बाद अब भी पहली जीत की तलाश है। टीम दो अंकों के साथ नौवें नंबर पर है। आईएसएल के इतिहास में गोवा का केरला के खिलाफ 13 मैचों में यह नौवीं जीत है। गोवा की टीम केरला के खिलाफ पिछले सात मैचों से अजेय है।

मैच में आक्रमण अंदाज में उतरी एफसी गोवा के के लिए 10वें मिनट में ही जॉर्ज ओर्टिज ने इदु बेदिया के असिस्ट पर बॉक्स के बाहर से एक हमला किया,जोकि विफल रहा। सात मिनट बाद ही गोवा के इगोर एंगुलो ने गोलकीपर को छकाते हुए बॉल को गोलपोस्ट की ओर भेजा, लेकिन बॉल कुछ इंचों से गोलपोस्ट से दूर रह गई।

और पढ़ें: AUS vs IND: शिखर धवन की स्टंपिंग करने के बाद वेड को याद आये धोनी, जानें क्या कहा

मेजबान टीम 20 और 25वें मिनट में भी खाता खोलने से चूक गई। हालांकि एंंगुलो ने अपना आक्रमण जारी रखा और 30वें मिनट में जाकर उन्हें सफलता लगी।

स्पेनिश फॉरवर्ड एंगुलो ने सेवियर गामा के असिस्ट पर बॉक्स के बाएं छोर से गोल करते हुए गोवा को 1-0 की बढ़त दिला दी। एंगुलो का सीजन का यह चौथा गोल है।

इसके चार मिनट बाद ही केरला के रोहित कुमार को और 40वें मिनट में एन कोस्टा को पीला कार्ड दिखाया गया। दो मिनट बाद ही केरला के विसेंटे गोमेज और फिर गोवा के एलेक्जेंडर जेसुराज बॉल को पोस्ट में पहुंचाने का अवसर गंवा बैठे और गोवा ने एक गोल की बढ़त के साथ पहले 45 मिनट की समाप्ति की।

और पढ़ें: AUS vs IND: शिखर धवन की स्टंपिंग करने के बाद वेड को याद आये धोनी, जानें क्या कहा

मेजबान गोवा ने दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। स्पेनिश मिडफील्डर ओर्टिज ने 52वें मिनट में ब्रैंडन फर्नांडेज के असिस्ट पर शानदार गोल करके गोवा की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। ओर्टिज का आईएसएल में अब तक का यह पहला गोल है।

सात मिनट बाद ही केरला ब्लास्टर्स के जॉर्डन मरे ने बॉक्स के दाएं छोर से हेडर से एक बेहतर शॉट लगाया, जोकि वाइड चला गया। 63वें मिनट में गोवा ने दूसरे गोल में अपना योगदान देने वाले ब्रैंडन की जगह प्रिंसटन को और 70वें मिनट में दूसरे गोल स्कोरर ओर्टिज की जगह अल्बेर्टो नोगुएरा को मैदान पर बुलाया।

मैच में दो गोलों से पिछड़ने वाली केरला बॉल पजेशन और पास के मामले में भी गोवा से पीछे चल रही थी। गोवा 80वें मिनट तक 56 प्रतिशत बॉल पजेशन और 258 पास के साथ मुकाबले में कहीं आगे थी।

लगातार मूव के साथ पहले गोल की तलाश में लगी केरला को इंजुरी टाइम से एक मिनट पहले ही सफलता मिली जब विसेंट गोमेज ने 90वें मिनट में निशू कुमार के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल करके उसका खाता खोल दिया।

गोल के बावजूद केरला की मुसीबत कम नहीं हुई और इंजुरी टाइम में उसके डिफेंडर एन कोस्टा को मैच में दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया गया, जोकि रेड कार्ड में तब्दील हो गया और कोस्टा को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके बाद केरला को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। इसका फायदा उठाते हुए गोवा ने एक और गोल दागते हुए स्कोर 3-1 तक पहुंचा दिया। गोवा के लिए यह एंगुलो ने केरला के गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए बॉक्स के दाएं छोर से किया और गोवा को सीजन की पहली जीत दिला दी।

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 22:04 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+