For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: ओडिशा को हरा टॉप 4 में जगह बनाने उतरेगी हैराबाद एफसी

ISL 2020 21 Hyderabad FC vs Odisha FC Match Preview: नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में मंगलवार को फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) का सामना फिसड्डी ओडिशा एफसी (Odisha FC) से होगा। दोनों टीमों में हर लिहाज से काफी अंतर है और इसी का फायदा उठाते हुए निजाम्स नाम से मशहूर हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) की टीम शीर्ष-4 में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ अपने पिछले मैच में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने ड्रॉ खेला था और इस मैच में इस टीम का मनोबल ऊंचा किया था क्योंकि निजाम्स सीजन के अपने सबसे कठिन मैच में शानदार खेल दिखाते हुए टेबल टॉपर को अंक बांटने पर मजबूर करने में सफल रहे थे।

सीजन का तीसरा क्लीन शीट हासिल करने वाली यह टीम यह मुकाबला जीत भी सकती थी लेकिन वह अपने सामने आए मौकों को भुना नहीं सकी। अब हालांकि उसके पास पूरे तीन अंक हासिल करने का शानदार मौका है क्योंकि उसका सामना सबसे कमजोर नजर आ रही ओडिशा एफसी (Odisha FC) से है जो अब तक 11 मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर सकी है। ओडिशा एफसी (Odisha FC) को हराने के साथ हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) एफसी के 19 अंक हो जाएंगे और वह तीसरे क्रम पर विराजमान एफसी गोवा की बराबरी पर आ जाएगी।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

इस मैच को लेकर कोच मैनुएल मारक्वेज ने कहा, 'हमारा आत्मविश्वास निश्चित तौर पर ऊंचा है। हम मुम्बई के खिलाफ जीतना चाहते थे लेकिन ड्रॉ भी एक अच्छा परिणाम है और ऐसे मैच के बाद आत्मबल का ऊंचा होना आम बात है। हम उस मैच में शारीरिक, रणनीतिक और तकनीकी तौर पर काफी अच्छा खेले थे।'

इस सीजन में जब इससे पहले ओडिशा एफसी (Odisha FC) और हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) का सामना हुआ था तो हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने जीत हासिल की थी। उस मैच में कप्तान एरिडेन सांटाना ने पेनाल्टी पर गोल किया था।

मारक्वेज ने कहा, 'ओडिशा एफसी (Odisha FC) की टीम पिछले कुछ मैचों से अच्छा खेल रही है। इसलिए हमें सावधान रहना होगा।'

और पढ़ें: AUS vs IND: डेब्यू सीरीज में सिराज ने तोड़ा जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड, 2 रन से बचा 53 साल पुराना कारनामा

ओडिशा एफसी (Odisha FC) की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी के खिलाफ हार मिली थी। यह इस सीजन की उसकी सातवीं हार थी, जो कि एक रिकार्ड है। इस टीम के खाते में सिफ छह अंक हैं और अब उसे हर हाल में अपने बाकी के मैच जीतने होंगे।

ओडिशा एफसी (Odisha FC) के कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर को आशा है कि उनकी टीम हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिसे कि इस सीजन की सबसे अच्छी टीमों में से एक माना जा रहा है।

बॉक्सटर ने कहा, 'हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के खिलाफ पहले मैच में हम अच्छा खेले थे। मैच का फैसला हालांकि पेनाल्टी पर हुआ था। हम हारे थे क्योंकि हमने बड़ी गलती की थी। अब मैं इस टीम के खिलाफ सुधरे हुए प्रदर्शन की आशा कर रहा हूं।'

Story first published: Monday, January 18, 2021, 17:40 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+