For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: एंगुलो के दम पर जीत की राह पर लौटी गोवा, जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया

ISL 2020-21, Jamshedpur FC vs FC Goa Match Highlights: नई दिल्ली। एफसी गोवा ने अपने स्टार इगोर एंगुलो द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए गोल की मदद से वॉस्को के तिलक मैदान पर बुधवार को खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 2-1 से हरा दिया। यह लगातार दो हार के बाद गोवा (FC Goa) की पहली जीत है।

जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने स्टीफन एजे द्वारा 33वें मिनट में किए गए गोल की मदद से लीड ले ली थी और जीत की तरफ बढ़ती दिख रही थी लेकिन अपने ही खिलाड़ी की गलती से उसे 64वें मिनट में गोल खाना पड़ा। एसा लगा कि यह मैच ड्रॉ हो जाएगा लेकिन एंगुलो ने इंजुरी टाइम में गोल करते हुए जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) की इस सीजन की दूसरी हार सुनिश्चित कर दी।

आठ मैचों से जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के 10 हैं और वह तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को सीजन के पहले मैच में चेन्नइयन एफसी के हाथों हार मिली थी और इसके बाद वह अजेय थी। अब हालांकि उसका अजेय क्रम टूट गया है। दूसरी ओर, गोवा (FC Goa) ने तीसरी जीत के साथ कुल 11 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर, सिडनी ने दिया खास ऑफर

नाइजीरियन डिफेंडर स्टीफन एजे ने 33वें मिनट में गोल करके जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को हाफ टाइम तक 1-0 से आगे रखा। मेजबान गोवा (FC Goa) ने मैच में धीरे-धीरे लय में आना शुरू किया। 23वें मिनट में इगोर एंगुलो अपने साथी एलेजक्जेंडर जेसुराज के क्रॉस बॉल को हेडर के जरिए नेट में पहुंचाने का मौका गंवा बैठे। छह मिनट बाद ही स्टीफन एजे अपने साथी एइटर मॉनरो के सेट पीस पर हेडर से जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) का खाता खोलने से चूक गए।

लेकिन एजे ने अपना आक्रमण जारी रखा और 33वें मिनट में उन्होंने जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को लीड दिला दी। एजे ने अपने साथी एइटर मॉनरो के सेट पीस पर इस बार शानदार गोल करते हुए जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 1-0 से आगे कर दिया। एजे का सीजन का यह दूसरा गोल है। एजे ने इसके बाद 38वें मिनट में गोवा (FC Goa) के हमले को विफल करके हाफ टाइम तक जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को एक गोल से आगे रखा।

दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद गोवा (FC Goa) के इवान गोंजालेज को येलो कार्ड दिखाया गया, जोकि इस मैच का पहला येलो कार्ड था। 52वें मिनट में गोवा (FC Goa) के गोलकीपर मोहम्मद नवाज ने एक शानदार बचाव करते हुए जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) की लीड को डबल होने से रोक दिया जबकि अगले ही मिनट में एंगुलो काउंटर अटैक के जरिए मेजबान टीम को बराबरी दिलाने से चूक गए।

और पढ़ें: T20 World Cup 2021 के लिये बीसीसीआई की तैयारी शुरू, इन 8 शहरों को मिलेगी मेजबानी

63वें मिनट में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के एलेक्जेंडर लिमा पेनाल्टी एरिया के अंदर फाउल कर बैठे और रेफरी ने गोवा (FC Goa) को पेनाल्टी दे दिया। गोवा (FC Goa) के सीजन के टॉप स्कोरर एंगुलो ने 64वें मिनट में बिना किसी चूक के इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते हुए गोवा (FC Goa) को 1-1 की बराबरी दिला दी।

एंगुलो का सीजन का यह सातवां गोल है और अब वह इस सीजन के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 77वें मिनट में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने दो बदलाव किए जबकि अगले ही मिनट में उसके खिलाड़ी संदीप को येलो कार्ड दिखाया गया।

एसा लग रहा था कि दोनों टीमों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ेगा लेकिन तभी गोवा (FC Goa) के गोल मशीन के रूप में उभरे एंगुलो ने इदु बेदिया के एक शानदार क्रास पर गोल करते हुए गोवा (FC Goa) की जीत पक्की कर तीन अंक दिला दिए।

Story first published: Wednesday, December 23, 2020, 21:56 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+