For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर, सिडनी ने दिया खास ऑफर

India vs Australia: David Warner ruled out of Boxing Day Test against India | Oneindia Sports

Australia vs India David Warner likely to ruled out: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर खेला गया जहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को अब मेलबर्न के मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिये खेलने उतरना है। सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये दूसरे मैच से पहले एक बुरी खबर आई है। उसकी टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) जो कि ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, वह दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गये हैं।

उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर (David Warner) वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गये थे। वहीं वॉर्नर (David Warner) ने दूसरे टेस्ट मैच में वापसी की बात कही थी, जिसके बाद खबर आई कि डेविड वॉर्नर (David Warner) और सीन एबॉट मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं।

और पढ़ें: ICC ने जारी की साल की आखिरी T20 Rankings, विराट-सेफर्ट को फायदा, टॉप 10 में साउदी

इस बीच खबर आ रही है कि डेविड वॉर्नर (David Warner) तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। स्‍पोर्ट्स टुडे में छपी खबर के अनुसार डेविड वॉर्नर (David Warner) की हालत इस कदर खराब है कि वह तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे और वह तब तक इस मैच में शिरकत नहीं कर सकते जब तक कोई चमत्कार नहीं हो जाते।

इस बीच सिडनी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विक्टोरिया सिडनी से आने वाले लोगों के लिये सीमायें बंद करने की तैयारी में है। सिडनी इस समय हाई अलर्ट पर है और उसे 7 जनवरी से तीसरे टेस्ट मैच के लिये मेजबानी करनी है। अब चूंकि सिडनी की सीमायें बंद होने वाली है तो इसको लेकर उसने चौथे टेस्ट की मेजबानी का प्रस्ताव दिया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: इशांत शर्मा ने की अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की तारीफ, कहा- रखते हैं गेंदबाजों का खास ख्याल

'द ऐज' से बात करते हुए सिडनी क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड ट्रस्ट के चेयरमैन टॉनी शेपर्ड ने कहा अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो वह दो टेस्ट मैचों का आयोजन कर सकते हैं, कोई समस्या नहीं है। हालांकि अगर सिडनी की सीमायें बंद हो जाती हैं तो मेलबर्न के मैदान पर ही तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन कर सकती है।

Story first published: Wednesday, December 23, 2020, 21:04 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+