For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: जीत की राह पर लौटी केरला ब्लास्टर्स, राहुल के आखिरी मिनट गोल से हारी बेंगलुरू

ISL 2020 21 kerala blasters beats bengaluru FC by 2-1 with help of last Minute Goal of Rahul KP: नई दिल्ली। केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने अपने 20 साल के फारवर्ड राहुल केपी द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए बेहतरीन गोल की मदद से बुधवार को यहां जीएमसी स्टेडियम में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) को 2-1 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) की यह इस सीजन की पांचवीं हार है। इस जीत के साथ केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के 12 मैचों से 13 अंक हो गए हैं और वह एक स्थान की छलांग लगाते हुए 11 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। इससे ईस्ट बंगाल 10वें स्थान पर खिसक गया है। बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के भी 12 मैचों से 13 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह सातवें स्थान पर काबिज है। बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) को बीते छह मैचों से जीत नहीं मिली है।

बीते एक महीने से जीत के लिए तरस रही बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने एक्शन पैक्ड पहले हाफ की समाप्ति 1-0 की लीड के साथ की। उसके लिए यह गोल क्लीटन सिल्वा ने राहुल भेके की मदद से 24वें मिनट में किया। वैसे केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने बेहतर खेल के साथ इस हाफ की शुरुआत की शुरुआत की थी। शुरुआती 20 मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने मैदान पर बेहतर तालमेल दिखाया। 17वें मिनट में गैरी हूपर के साथ तालमेल पर जार्डन मरे गोल करने के बिल्कुल करीब थे लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। इसके बाद पहले गोल हुआ और इसी के बाद से बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) की टीम ने केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के डिफेंडर्स को खूब छकाया।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) की टीम ने काउंटर अटैक जारी रखे और इस कारण केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) को क्लीयर चांस बनाने में दिक्कत पेश हुई। पहले हाफ के अंत में कप्तान सुनील छेत्री बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) की लीड दोगुनी करने के बेहद करीब थे उनके खाते में यह गोल नहीं जुड़ा। यहां केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के गोलकीपर एल्बीनो गोम्स की तारीफ करनी होगी क्योंकि उन्होंने छेत्री को सफल नहीं होने दिया।

केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने दूसरे हाफ की शुरुआत बदलाव के साथ की। मरे को बाहर कर लालथाथारांगा खालरिंग को अंदर लिया गया। 54वें मिनट में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के जुआनन को पीला कार्ड मिला। 54वें और 58वें मिनट में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने दो अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी में KXIP के पास होंगे सबसे ज्यादा पैसे, मैक्सवेल को किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट

समय कम बचा था लिहाजा केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने भी अब हमले तेज कर दिए। इसी क्रम में उसे 73वें मिनट में सफलता मिली, जब सुपर-सब पूतिया नाम से मशहूर खालरिंग ने गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। गैरी हूपर का पहला प्रयास हालांकि गुरप्रीत सिंह संधू ने रोक लिया था लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गए। गेंद पूतिया के पास कई और उन्होंने कोई गलती नहीं की। 79वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के 20 साल के फारवर्ड राहुल केपी के पास अपनी टीम को लीड दिलाने का बेहतरीन मौका था लेकिन बाक्स में बेहद करीब से लिया गया उनका शाट कमजोर निकला और कीपर को भेद नहीं सका।

बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने 80वें मिनट में सुरेश वांगजाम को बाहर कर लियोन अगस्टीन को अंदर लिया। इसके बाद बदलावों का दौर चला और इस बीच दोनों टीमें नए कदमों के साथ आक्रमण करती रहीं लेकिन सफलता किसी मिलती नहीं दिख रही थी। मैच रेगुलेशन टाइम में गया। लग रहा था कि दोनों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ेगा लेकिन तभी राहुल ने 79वें मिनट की अपनी गलती की भरपाई करते हुए शानदार गोल कर ब्लास्टर्स को तीन अंक दिलाने का इंतजाम कर दिया।

Story first published: Wednesday, January 20, 2021, 22:36 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+