For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: केरला ब्लास्टर्स को मिली सीजन की पहली जीत, हैदराबाद को 2-0 से रौंदा

ISL 2020 21 kerala blasters vs Hyderabad Fc Match Highlights: नई दिल्ली। केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने रविवार को बम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) एफसी को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल (ISL 2020)) के सातवें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ब्लास्टर्स की ओर से अब्दुल हक्कु ने 29वें और जॉर्डन मरे ने 88वें मिनट में गोल किए। केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) की सात मैचों में यह पहली जीत है और अब वह छह अंकों के साथ तालिका में नौवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने तीन जीते और तीन ड्रॉ भी खेले हैं।

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) को सात मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने दो जीते है और तीन ड्रॉ भी खेले हैं और अब वह नौ अंकों के साथ तालिका में आठवें नंबर पर है।

और पढ़ें: ICC ने जारी की दशक की बेस्ट वनडे और टी20 महिला टीम, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

दोनों टीमें शुरुआती मिनटों में एक-दूसरे के खिलाफ मौके नहीं बना पाई और फिर 20वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के सहल अब्दुल समद को मैच का पीला कार्ड दिखाया गया। हालांकि केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) को इस कार्ड से ज्यादा परेशानी नहीं हुई और 29वें मिनट में ही उसने अपना खाता खोल लिया। अब्दुल हक्कु ने फकुंडो पेरेयरा के असिस्ट पर हेडर के जरिए गोल करके केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ब्लास्टर्स को 1-0 की बढ़त दिला दी। हक्कु का सीजन का और आईएसएल (ISL 2020) इतिहास का यह पहला गोल है। इस गोल के बाद येलो आर्मी के और एक खिलाड़ी जैक्सन सिंह को येलो कार्ड थमाया गया।

इसके बाद बराबरी की प्रयास में लगी हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के पास 45वें मिनट में एक बड़ा मौका हाथ आया, टीम ने इसे जाया कर दिया। इस सीजन में अब तक चार गोल कर चुके एरिडेन संताना बॉक्स के अंदर आशीष राय के पास हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) को बराबरी दिलाने से चूक गए और पहले हाफ में उसे एक गोल से पीछे रहना पड़ा।

दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) शुरुआती पांच मिनट के अंदर अपनी लीड को डबल करने का तीन बार अवसर खो बैठी। 58वें मिनट में भी राहुल केपी के बॉक्स के बाहर से लगाए गए शॉट को गोलकीपर ने बेहतरीन तरीके से सेव कर दिया।

और पढ़ें: ISL 7: जमशेदपुर की चुनौती का सामना करने को तैयार बेंगलुरू, होगी कांटे की टक्कर

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने 66वें मिनट में दो और 74वें मिनट में एक बदलनाव किया। इसके बाद भी टीम अभी भी मुकाबले में एक गोल से पीछे चल रही थी। इसके पांच मिनट बाद ही केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने भी मैच में अपना पहला बदलाव किया। अपनी बढ़त को दोगुना करने के प्रयास में लगी केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने 88वें मिनट में जॉर्डन मरे के शानदार गोल की मदद से 2-0 की स्कोर के साथ सीजन की अपनी पहली जीत अपने नाम कर ली।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 21:56 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+