For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: लीग में एक और जीत की तलाश में उतरेगी मुंबई, ईस्ट बंगाल से होगी भिडंत

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी फ्रैचाइजी लीग हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सातवां सीजन खेला जा रहा है। फुटबॉल के इस महासमर में मंगलवार को मुंबई सिटी एफसी की टीम बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में एससी ईस्ट बंगाल का सामना करने उतरेगी। मुंबई की टीम ने लीग में अब तक एक मैच में जीत हासिल कर चुकी है तो वहीं पर ईस्ट बंगाल पर अपने पिछले मैच में मिली हार से बाहर आने का दबाव होगा।

मुंबई सिटी की बात करें तो उसने इस सीजन अब तक प्रति मैच 511 पास खेले हैं तो वहीं पर एससीईबी की टीम ने अपने पहले मैच में 476 पास किए थे लेकिन एटीके मोहन बागान के हाथों हार से खुद को बचा नहीं पाई थी। मुंबई की टीम के लिये उसके दोनों मैचों में ज्यादा समय तक गेंद उनके खिलाड़ियों के पास रही थी लेकिन बावजूद इसके वह गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचा पाने में संघर्ष करते नजर आये।

और पढ़ें: ISL-7 : नॉर्थईस्ट हाईलैंडर्स ने खेला लगातार दूसरा ड्रॉ, गोवा को अब भी जीत की तलाश

ईस्ट बंगाल के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई के लिये अटैक का जिम्मा एक बार फिर से एडम ली फोंड्रे और हुगो बोउमस के पर होगा, हालांकि यह भी देखने लायक होगा कि मुंबई की टीम बार्थाेलोमेव ओग्बेचे को मैच के शुरू में प्लेइंग 11 में शामिल करती है या नहीं।

वहीं ईस्ट बंगाल के कोच लोबेरा का मानना है कि भले ही उनकी टीम आईएसएल में पहली बार खेल रही है लेकिन वह किसी से कम नहीं है, क्योंकि उनकी टीम में जो गहराई है उसे देखते हुए बंगाल को हरा पाना मुश्किल रहेगा।

उन्होंने कहा, 'हमारा ध्यान टीम में हर स्तर पर सुधार करने पर है और हमने पिछले मैच में की गई गलतियों से भी सीख ली है। एक कोच के रूप में मुझे जिन चीजों की दरकार है वह सभी अब भी बरकरार हैं। मैं खिलाड़ियों से गेंद और गेम पर कंट्र्रोल चाहता हूं और चाहता हूं कि वो ज्यादा मौके बनायें। हालांकि यह आसान नहीं होने वाला है। हमें अटैक और डिफेंस दोनों ही परिस्थितियों के लिये तैयार रहने और मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: वॉर्नर के बिना भी ऑस्ट्रेलियाई टीम है मजबूत, ओपनिंग करने को तैयार लाबुशाने

गौरतलब है कि मुम्बई सिटी के डिफेंडर मंदर राव देसाई ईस्ट बंगाल के सामने अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।

इस बारे में बात करते हुए देसाई ने कहा, ' किसी भी खिलाड़ी के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना जरूरी है। मैं अपनी इस उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं यह उपलब्धि अपने साथियों और कोचों की मदद के बिना कभी भी हासिल नहीं कर सकता था।'

Story first published: Tuesday, December 1, 2020, 2:46 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+