For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: जारी है नॉर्थईस्ट का अजेय क्रम, चेन्नई के खिलाफ ड्रॉ हुआ मैच

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने छठे मैच में भी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी का अजेयक्रम जारी है। नॉर्थईस्ट ने रविवार को तिलक मैदान में दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। इस ड्रॉ के बाद नॉर्थईस्ट छह मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के खाते में दो जीत और चार ड्रॉ है। चेन्नइयन पांच मैचों में पांच अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। चेन्नइयन के खाते में एक जीत, दो हार और दो ड्रॉ है।

चेन्नइयन ने पहले मिनट से ही हमला करना शुरू कर दिया। लालियांजुआला चांगते बॉल लेकर बॉक्स के अंदर घुसे ही थे कि नॉर्थईस्ट के गुरमीत ने इसे दूर धकेल दिया। चेन्नइयन के शुरुआती हमले के बाद हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट भी अपने लय में लौटने लगी।

इसी क्रम में नॉर्थईस्ट ने 14वें और 17वें मिनट में लगातार दो प्रयास किए और दोनों ही प्रयास में उसे सफलता हाथ नहीं लगी। 26वें मिनट में नॉर्थईस्ट के बेंजामिन लाम्बोट दूसरी बार हेडर के जरिए बॉल को गोलपोस्ट में डालने का मौका गंवा बैठे।

और पढ़ें: AUS vs IND: पंत के फैन हुए आकाश चोपड़ा, विस्फोटक शतक को लेकर दिग्गज खिलाड़ी से की तुलना

चेन्नइयन और नॉर्थईस्ट ने 30वें मिनट तक एक-दूसरे के खिलाफ अपनी प्रतिस्पर्धात्मक खेल बरकरार रखा, लेकिन दोनों की डिफेंस काफी मजबूत दिखाई दे रहा था और वे डिफेंस के मामले में टॉप पर थे। 36वें मिनट में लुइस मचाडो को मैच का पहला येलो कार्ड दिखाया गया।

दो मिनट बाद ही हाईलैंडर्स के डायलन फॉक्स का शॉट ऊपर से निकल गया जबकि अगले मिनट में ही चेन्नइयन के इडविन वॉनस्पॉल भी चेन्नइयन को बढ़त दिलाने से चूक गए और इस तरह पहला हाफ गोलरहित रहा।

दूसरे हाफ के शुरु होते ही हाईलैंडर्स के इद्रिसा सिल्ला ने बॉक्स के बाहर से एक शानदार शॉट लगाया, जोकि क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। 56वें मिनट में मैच का पहला बदलाव हुआ और नॉथईस्ट ने सुहैर वी की जगह मिडफील्डर रोचरजेला को मैदान पर बुलाया।

और पढ़ें: LPL 2020: रविंद्र जडेजा के खास क्लब में शामिल हुए इरफान पठान, नाम किया शानदार रिकॉर्ड

चार मिनट बाद चेन्नइयन के चांगते का एक और शॉट ऊपर से निकल गया। इसके बाद नॉर्थईस्ट ने मैच में अपना दूसरा बदलाव करते हुए मचाडो की जगह क्वेसी अपियाह को बुलाया।

66वें मिनट में ऐसा लगा कि चेन्नइयन ने अपना खाता खोल लिया है क्योंकि सिल्ला के पास मैच में अब तक का सबसे मौका हाथ आया। लेकिन रोचरजेला के पास पर सिल्ला गोल करने के बेहद करीब पहुंचकर चेन्नइयन का खाता नहीं खोल पाए। 79वें मिनट में नॉर्थईस्ट ने दो बदलाव किए जबकि अगले मिनट में ही उसके डिफेंडर लाम्बोट को येलो कार्ड दिखाया गया।

नॉर्थईस्ट के बाद चेन्नइयन ने भी 82वें मिनट में लगातार दो बदलाव किए। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में प्रवेश कर गया, जहां दोनों ही टीमों को गोलरहित ड्रॉ खेलकर अंक बांटना पड़ा।

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 20:43 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+