For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: पंत के फैन हुए आकाश चोपड़ा, विस्फोटक शतक को लेकर दिग्गज खिलाड़ी से की तुलना

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले हफ्ते से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच रविवार को समाप्त हुआ। भले ही यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ हो लेकिन भारतीय टीम के लिये यह मैच काफी सारी राहत की खबर लेकर आया। मोहम्मद शमी और बुमराह के विकेट हासिल करने के अलावा इस मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी और ऋषभ पंत ने शतकीय पारियां खेली जिसके चलते एडिलेड में होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट से पूर्व भारतीय खेमे को काफी राहत मिली होगी।

खास तौर से ऋषभ पंत ने अपना शतक पूरा करने के लिये जिस तरह से दूसरे दिन के आखिरी ओवर में 22 रन बटोरे और महज 73 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेली उसने टीम मैनेजमेंट को ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत में से किसे खिलाया जाये इस पेंच को दोबारा शुरू कर दिया।

और पढ़ें: AUS vs IND: पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में छाये 4 खिलाड़ी, दूर की विराट कोहली की टेंशन

वहीं ऋषभ पंत की बल्लेबाज से न सिर्फ भारतीय खेमा खुश हुआ है बल्कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी काफी खुश नजर आ रहे हैं जिन्होंने पंत के बल्ले से निकले इस विस्फोटक शतक के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। आकाश चोपड़ा ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं उससे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की याद आती है।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत काफी हद तक गिलक्रिस्ट की तरह है जिन्होंने अपने करियर के दौरान काफी कुछ हासिल किया, हालांकि पंत की कहानी अभी शुरू ही हुई है, लेकिन पंत जिस अंदाज से खेलते हैं वह दिन दूर नहीं जब वह गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी या फिर उसे तोड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि ऋषभ पंत के पास वो क्षमता है कि वो टेस्ट क्रिकेट में एक सेशन के दौरान निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए मैच का चेहरा बदल कर रख दें।

और पढ़ें: BBL 2020: बल्लेबाज के शर्ट में घुसी बॉल, दौड़कर चुराया एक रन, देखें वायरल वीडियो

गौरतलब है कि ऋषभ पंत पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं, जिसके चलते वह सीमित ओवर्स प्रारूप से इस साल लगभग बाहर हो चुके हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज की पहली पसंद भी नहीं रहे। आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान भी ऋषभ पंत का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा और फाइनल मैच में जाकर इकलौता अर्धशतक लगा सके। अब देखना यह होगा कि कप्तान विराट कोहली एडिलेड में साहा और पंत में से किसे प्लेइंग 11 में शामिल करते हैं।

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 19:51 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+