For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: 7वें सीजन में पहली जीत की तलाश में ओडिशा, नॉर्थईस्ट से होगा मुश्किल मुकाबला

ISL 2020 21 Odisha Fc vs Northeast Highlanders Match Preview: नई दिल्ली। जीएमसी स्टेडियम में मंगलवार को दो ऐसी टीमों के बीच मुकाबला होना है, जिनका हीरो इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) में अब तक का सफर बिल्कुल अलग रहा है। ओडिशा एफसी (Odisha FC) को जहां अब तक सातवें सीजन में जीत की तलाश है वहीं नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast FC) छह मैचों के बाद मिली पहली हार के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

छह मैचों के बाद ओडिशा एफसी (Odisha FC) के खाते में सिर्फ एक अंक है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। उसे इस सीजन में अब तक सभी टीमों के बीच सबसे अधिक पांच हार मिली है। अब उसे जीत की पटरी पर लौटना ही होगा लेकिन उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो खुद जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। हाईलैंडर्स नाम से मशहूर यह टीम अपने पिछले मैच में मिली हार के बाद फिर से अपना फार्म वापस पाना चाहेगी।

और पढ़ें: PAK vs NZ: बे-ओवल में बिना बाबर-इमाद के उतरेगी पाकिस्तान की टीम, पहले टेस्ट के लिये किया टीम का ऐलान

ओडिशा एफसी (Odisha FC) की टीम अटैक और डिफेंस दोनों में नाकाम रही है। इस टीम ने 9 गोल खाए हैं और इस टीम में पहले गोल खाने की खराब आत है। नौ में से सात गोल इसने पहले हाफ में ही खाए हैं। अटैट में स्टुअर्ट बैक्सटर की टीम सिर्फ तीन गोल कर सकी है और सबसे कम 42 मौके बनाए हैं।

ओडिशा एफसी (Odisha FC) को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पहले हाफ में गोल ना खाए क्योंकि इससे उसका मनोबल गिर जाता है। इसके लिए उसे हाईलैंडर्स के फारवर्ड खिलाड़ियों-इदरिस सिला और क्वेसी आपिया पर लगाम लगाए रखना होगा। इन दोनों ने हाईलैंडर्स के लिए दो-दो गोल किए हैं।

बैक्सटर ने कहा, 'हाईलैंडर्स के पास कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो वाकई बहुत तेज हैं। हम हाईलैंडर्स को एक टीम के तौर पर रोकने की रणनीति के साथ चल रहे हैं। हम साथ ही साथ अपने लिए जगह बनाते हुए गोल करने का भी प्रयास करते रहेंगे।'

और पढ़ें: Flashback 2020: जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर रचा इतिहास, 5-0 से सीरीज में रौंदा

ऐसा नहीं है कि हाईलैंडर्स की परेशानियां इससे अलग हैं। इस टीम ने अब तक छह गोल खाए हैं और इनमें से चार गोल पहले हाफ में हुए हैं। बीते दो मैचों में यह टीम गोल नहीं कर सकी है। हालांकि इसने मौके कई बनाए हैं। इस टीम के कोच गेरार्ड नुस ने कहा कि उनकी टीम ऑल-आउट-अटैक की रणनीति पर चलेगी।

नुस ने कहा, 'हार ने हमें वापसी के लिए कृसंकल्प कर दिया है। हमारे लिए साथ मिलकर एक बार फिर जीत हासिल करने का मौका है। हम कल एक ऑफेंसिव टीम की तरह खेलेंगे और हमारा लक्ष्य तीन अंक हासिल करते हुए खुद को साबित करना होगा।'

Story first published: Monday, December 21, 2020, 17:20 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+