For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: सीजन की पहली जीत की तलाश में एक-दूसरे से भिडेंगी ईस्ट बंगाल-ओडिशा

ISL 2020 21 SC East Bengal vs Odisha FC Match Preview: नई दिल्ली। एससी ईस्ट बंगाल (East bengal) और ओडिशा एफसी (Odisha FC) ही हीरो इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) के सातवें में दो मात्र ऐसी टीम है, जिसे इस सीजन में अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। दोनों टीमें अब रविवार को वॉस्को के तिलक मैदान स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेगी। ईस्ट बंगाल (East bengal) और ओडिशा एफसी (Odisha FC) तालिका में सबसे नीचे क्रमश: 10वें और 11वें नंबर पर है। दोनों टीमें अपने प्रदर्शन में निरंतरता को लेकर संघर्ष कर रही है। दोनों ने इस सीजन में पांच-पांच गोल ही किए हैं।

ईस्ट बंगाल (East bengal) ने अब तक 13 गोल खाएं हैं। ओडिशा ने 11 गोल खाएं हैं जबकि केरला ने भी 11 गोल खाएं हैं। हालांकि ईस्ट बंगाल (East bengal) ने पिछले चार मैचों में तीन मैच ड्रॉ खेले हैं और पिछले तीन मैचों में पांच गोल किए हैं जबकि टीम पहले चार मैचों में एक भी गोल नहीं दाग पाई थी। ईस्ट बंगाल (East bengal) के कोच रॉबी फॉलर का मानना है कि दोनों ही टीमें संघर्ष कर रही है।

और पढ़ें: सौरव गांगुली के हार्ट अटैक पर डॉक्टर्स ने जारी की हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है तबियत

उन्होंने कहा, 'हमारी ही तरह शायद उनके पास भी एक मुश्किल समय था। वे कई बार अच्छा खेले और कई बार लड़खड़ाए तथा अलग-अलग क्षेत्रों में गोल खाएं। हम भी शायद उनके जैसे ही हैं, इसलिए यह एक अच्छा मैच होने जा रहा है। हमने लीग में कई बार देखा है, कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। दोनों टीमें तीन अंक प्राप्त कर सकती है। मुझे पता है कि ओडिशा भी यही चाहता है लेकिन जो कोई भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, वह निश्चित रूप से जीतेगा।'

फॉलर चाहेंगे कि उनकी टीम दूसरे हाफ में खुद को मजबूत करें क्योंकि ईस्ट बंगाल (East bengal) ने इस सीजन में दूसरे हाफ में अब तक 10 गोल खाएं हैं।

और पढ़ें: सुरेश रैना ने IPL 2020 से नाम वापस लेने पर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं खेला सीजन

ओडिशा के कोच बॉक्सटर ने कहा, 'मैं अपनी टीम में बहुत सारी समानताएं देखता हूं। हमारे पास एक बहुत युवा टीम है जिसे मैदान पर समय की जरूरत है। उनके पास एक बहुत नई टीम है जिसे मैदान पर समय की जरूरत है। उनके मैच करीबी रहे हैं। वे अपने खेल में निरंतरता लाना चाहेंगे और हम भी।'

Story first published: Saturday, January 2, 2021, 18:17 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+