ISL 2021-22: मोहन बागान के सामने होगी नॉर्थईस्ट युनाइटेड की अग्निपरीक्षा
नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 37वें लीग मैच में सभी की निगाहें एटीके मोहन बगान डगआउट पर रहेंगी, जब भारतीय फुटबाल के दिग्गज क्लब का सामना मंगलवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से होगा। इस मैच में बगान के साथ उसके मुख्य कोच एंटोनिओ लोपेज हबास नहीं होंगे। एटीके मोहन बगान ने चार मैचों में जीतरहित रहने के बाद शनिवार को अपने मुख्य कोच एंटोनिओ लोपेजहबास अलग होने का फैसला किया है। यह आईएसएल में जीत से दूर रहने का बगान का सबसे लम्बा अनचाहा अभियान है। बगान छह मैचों में आठ अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है। हबास ने 2014 और 2019-20 में तत्कालीन क्लब एटीके के साथ आईएसएल के खिताब जीते थे। वह दो बार खिताब जीतने वालेपहले मैनेजर बने थे।
वहीं, एफसी गोवा ने भी कोच जुआन फर्नांडो को पद से हटा दिया है। लिहाजा, फर्नांडो ग्रीन एंड महरून ब्रिगेड कैम्पमें हबास का स्थान लेने के लिए तैयार हैं। जुआन की टीम शुरुआत भी बेहद खराब रही थी, क्योंकि एफसी गोवा कोपहले तीन मुकाबलों में हार मिली थी।
और पढ़ें: Ashes: इंग्लैंड की वो 3 गलतियां जो टीम पर पड़ी भारी, लगातार दूसरे मैच में बनी शर्मनाक हार का कारण
अंतरिम कोच मैनुअल कास्कालाना ने कहा, " अब सीजन में खिलाड़ी ही अभियान को आगे बढ़ाने के मुख्य सूत्रधार हैं, अब यह जिम्मेदारी उनके साथ है क्योंकि उनके कोच नहीं हैं। यदि आप हार जाते हैं, तो आप कोच या रणनीति को दोष नहीं दे सकते। खिलाड़ियों को कदम बढ़ाने और अपने पल को हथियाने की जरूरत है। अब एकमात्र उद्देश्य तीन अंक जीतना होना चाहिए।"
सहायक कोच बस्ताब रॉय को नहीं लगता कि मौजूदा प्रबंधकीय स्थिति टीम के प्रदर्शन को प्रभावित करेगी। रॉय ने कहा, "खिलाड़ी पेशेवर हैं। एकमात्र उद्देश्य अच्छा खेलना और मैच जीतना होगा।"
नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम ने पिछले मैच में एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की, जो कि सीजन की दूसरी जीत रही। वह 7 मैचों में सात अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है। डिफेंडर हर्नान सैन्टाना और स्ट्राइकर डेशोर्न ब्राउन की सेवाओं के बिना, NEUFC ने दूसरे हाफ में वास्तव में अच्छा खेला, जिसमें खासा कैमरा ने स्पैडवर्क का बड़ा हिस्सा किया। जमील ने यह भी पुष्टि की कि डेशोर्न ब्राउन और हर्नान सैन्टाना फिट हैं और उन्हें बागान के खिलाफ चयन के लिए विचार किया जाएगा।
मैच से पूर्व संध्या पर कोच खालिद जमील ने कहा, " उनके (एटीकेएमबी) के पास एक अच्छी टीम है लेकिन हम केवल अपने बारे में सोच रहे हैं। हमने अपने पिछले गेम में कुछ अच्छा काम किया और हमें इसे जारी रखने की जरूरत है। खिलाड़ी सकारात्मक सोच में हैं और गति को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। कड़ी मेहनत से ही खेल में हम जो चाहते हैं उसे प्राप्त कर सकते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications