For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: बेंगलुरू एफसी को अभी भी दूसरी जीत का इंतजार, जमशेदपुर के खिलाफ खेला गोलरहित ड्रॉ

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 36वें लीग मुकाबले में बेंगलुरू एफसी की टीम को अभी भी अपनी दूसरी जीत का इंतजार है। सोमवार को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरू की टीम का सामना फॉर्म में चल रही जमशेदपुर एफसी से हुआ जिसे बेंगलुरू की टीम गोलरहित ड्रॉ पर रोकने में कामयाब रही। वहीं गोलरहित ड्रॉ से एक अंक हासिल करने वाली जमशेदपुर एफसी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

स्कॉटिश कोच ओवेन कोयेल की टीम ने सात मैचों में तीन जीत और तीन ड्रा से 12 अंक जुटा लिये है। वहीं, बेंगलुरू आठ मैचों में छह अंकों के साथ ग्यारह टीमों में दसवें स्थान पर बनी हुई है। यह इस सीजन का उसका तीसरा ड्रा था और उसके खाते में केवल एक ही जीत है। जर्मन कोच मार्को पेज्जैउओली के लिए यह सांत्वाना रही कि बेंगलुरू एफसी ग्यारह मैचों के बाद क्लीन शीट रखने में सफल रही, क्योंकि वह पिछले मैचों में लगातार गोल खा रही थी।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व पेसर ने IPL की गेंदबाजी को बताया 'लो क्लास', फैन्स ने कहा-पागलों के डॉक्टर को दिखाओ

वहीं, इस सीजन में यह पहला मौका है, जब जमशेदपुर एफसी की टीम किसी मैच में गोल करने में विफल रही है। इस तरह मैच गोलरहित रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें स्कोर करने में विफल रहीं। हालांकि ज्यादा आक्रामक जमशेदपुर की टीम रही। उसके खिलाड़ियों ने बेंगलुरू के गोलकीपर कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू की बार-बार परीक्षा ली। कुछ एक मौकों पर जमशेदपुर की टीम संधू की गलतियों को गोल में नहीं बदल सकी।

बहरहाल, दोनों के बीच में हाई प्रेसिंग फुटबाल खेली गई और खिलाड़ियों के बीच फिजीकल बैटल देखने को मिली। पहले हाफ में गेंद पर नियंत्रण फिफ्टी-फिफ्टी रहा। इस दौरान जमशेदपुर एफसी के मिडफील्डर कोमल थटाल को 39वें मिनट में चोटिल होकर बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह मिडफील्डर बोरिस सिंह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे। जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने 38वें मिनट में शानदार बचाव किया। उन्होंने बेंगलुरू एफसी के ब्राजीली स्ट्राइकर क्लीनटन सिल्वा के हैडर को अपनी दाहिनी तरफ डाइव लगाकर डिफ्लेक्ट किया।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: वो 6 खिलाड़ी जो पिंक बॉल टेस्ट में बने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के हीरो

डिफेंडर आशिक कुरियन ने ओवरलैप करके सिल्वा को यह क्रॉस दिया था।पिछले मैच में हैट्रिक जमाने वाले ग्रेग स्टीवर्ट को 45वें मिनट में एक मौका मिला था लेकिन उसे बेंगलुरू के गोलकीपर संधू रोक दिया। स्कॉटिश फॉरवर्ड के टार्गेट पर लेफ्ट फुटर शॉट को गोलकीपर संधू को रोकना पड़ा। ग्रेग के लिए एक और अवसर 69वें मिनट में बना लेकिन उनके लेफ्ट फुटर शॉट को गोलकीपर संधू ने फिर से अपने दाहिनी ओर डाइव लगाकर बचाव किया। बेंगलुरू के स्थानापन्न फॉरवर्ड सुनील छेत्र 84वें मिनट में गोल करने से चूक गए, जब एक फ्री-किक पर उनका हैडर क्रॉस बार से लगकर डिफ्लेक्ट हो गया।

36 मैच के बाद जानें कैसी है आईएसएल की अंकतालिका

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of December 20)
Pos Club M W D L GD Points
1 Mumbai City FC 7 5 0 2 7 15
2 Jamshedpur FC 7 3 3 1 5 12
3 Hyderabad FC 6 3 2 1 6 11
4 Chennaiyin FC 6 3 2 1 2 11
5 Kerala Blasters FC 6 2 3 1 2 9
6 Odisha FC 6 3 0 3 -1 9
7 ATK Mohun Bagan 6 2 2 2 0 8
8 FC Goa 6 2 1 3 -4 7
9 NorthEast United FC 7 2 1 4 -5 7
10 Bengaluru FC 8 1 3 4 -4 6
11 SC East Bengal 7 0 3 4 -8 3

Story first published: Monday, December 20, 2021, 22:15 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+