For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: अंकतालिका में टॉप पर पहुंची हैदराबाद की टीम, मोहन बागान से खेला ड्रॉ

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। जेवियर सिवेरिओ के "संकट मोचक" गोल ने रैफरी की सिटी बजने से थोड़ा पहले हैदराबाद एफसी को हार से बचा लिया। निजाम्स हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के रोमांच से भरपूर मुकाबले में एटीके मोहन बगान को 2-2 से बराबरी पर रोकने में सफल हुए। इस ड्रा के साथ ही हैदराबाद की टीम मुंबई सिटी को अपदस्थ करके लीग टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। कोच मैनोलो मार्क्यूएज की टीम हैदराबाद नौ मैचों से 16 अंक लेकर दूसरे से पहले स्थान पर आ गई हैं। हैदराबाद बेहतर गोल औसत के आधार पर टॉप पहुंची है। निजाम्स ने नौ मैचों में चार जीते हैं और चार ड्रा खेले हैं। इसके साथ ही उसके अपराजित रहने का सिलसिला आठ मैचों तक पहुंच गया है।

वहीं, बगान को भी इस ड्रा से एक स्थान का फायदा पहुंचा है। स्पेनिश कोच जुआन फेर्रांडो की महरून एंड ग्रीन ब्रिगेड नौ मैचों में 15 अंक लेकर चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके खाते में आठ मैचों में चार जीत व तीन ड्रा हैं। बुधवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया मैच का रोमांच पूरे शबाब पर था। मैच में तेज गति का गोल और फुटबाल दोनों ही देखने को मिले। इस दौरान हैदराबाद ने दो बार पिछड़ने के बाद बेहतरीन संघर्ष का परिचय देते हुए वापसी की और ड्रा कराने में सफलता हासिल की। सेल्फ गोल करने के बावजूद हैदराबाद के डिफेंडर आशीष राय को बेहतरीन रक्षण दिखाने के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

और पढ़ें: IND vs SA: डीन एल्गर के दम पर जीत की ओर साउथ अफ्रीका, भारत को 8 विकेट की तलाश

पहला में तेज गति का गोल और फुटबाल दोनों ही देखने को मिले। निजाम्स महज 12 सेकेंड में पिछड़ गया, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड डेविड विलियम्स ने आईएसएल इतिहास का सबसे गोल दाग दिया था। नाईजीरियाई स्टार स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे के नौवें गोल से हैदराबाद को बराबरी मिली। इसके अलावा इस हाफ में खूब एक्शन देखने को मिला। दोनों टीमों ने तेज गति की फुटबाल से एक-दूसरे हमले बोले और गोल करने के करीब भी आईं, लेकिन कोई और गोल नहीं हुआ।

बगान के आयरिश डिफेंसिव मिडफील्डर कार्ल मैकहुघ को चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा, जिस कारण हाफ एक घंटे तक चला। इसके बाद बगान की रीढ़ माने जाने वाले हुगो बौउमाउस को लगातार चौथे मैच में येलो कार्ड दिखाया। इसलिए यह फ्रेंच-मोरोक्कन अटैकिंग मिडफील्डर स्वत: अगले मैच से निलंबित हो गया है और वह बगान के अगले मैच में नहीं दिखाई देंगे। बहरहाल, हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 था।

और पढ़ें: ISL 2021-22: जीत की राह पर लौटने को बेताब जमशेदपुर, सामने होगी नॉर्थईस्ट की चुनौती

मैच का पहला गोल रैफरी राहुल कुमार गुप्ता की सिटी बजने के 12सेकेंड में डेविड विलिसम्स ने दाग दिया और हीरो आईएसएल इतिहास के सबसे तेज गोल से मोहन बगान ने सनसनीखेज के रूप से बढ़त बना ली। रैफरी की सिटी बजते ही हाफलाइन से मोहन बगान का हमला छोटी-छोटी पासिंग के जरिये बना। चार बार पासिंग होने के बाद गेंद ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड डेविड के पास पहुंची थी। हुगो बौउमाउस के जादुई टच से सटीक पास लेने के बाद उन्होंने बॉक्स के बाहर से करारा लेफ्ट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट की तरफ भेज दिया। हालांकि हैदराबाद के गोलकीपर लक्ष्मीकांत कट्टिमणि ने अपने बायीं तरफ डाइव जरूर लगाई थी लेकिन गेंद उनके दस्तानों को छूते हुए गोलजाल में चली गई। इस गोल से बगान 1-0 से आगे हो गया।

18वें मिनट में नाईजीरियाई स्टार स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे के गोल से हैदराबाद एफसी 1-1 की बराबरी पर आ गया। बाएं फ्लैंक से अनिकेत जाधव के क्रॉस को क्लीयर करने की कोशिश में गेंद बगान के स्पेनिश डिफेंडर टिरी के हैड से लगकर सीधे ऊपर हवा में चली गई और अब गोलकीपर अमरिंदर सिंह को बस गेंद लपकनी थी। लेकिन बगान के गोलची कैच करके गेंद ओग्बेचे के सामने परोस दी। अमरिंदर की इस गलती का फायदा उठाते हुए ओग्बेचे ने लेफ्ट फुटर शॉट से गोल कर दिया। 2002 में नाईजीरिया के लिए फीफा वर्ल्ड कप खेल चुके ओग्बेचे का यह नौवां गोल था और वह गोल्डन बूट की रेस में मुंबई एफसी के इगोर एंगुलो से आगे निकलकर अकेले टॉप पर हैं।

64वें मिनट में हैदराबाद के डिफेंडर आशीष राय के आत्मघाती गोल ने बगान को फिर से बढ़त दिला दी। दाहिने फ्लैंक में बॉक्स के अंदर से डेविड विलियम्स ने हल्के से गेंद माइनस की और फिनलैंड के मिडफील्डर जॉनी कॉको के हैडर के हैडर से लगने के बाद गेंद आशीष राय से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट के अंदर चल गई और बगान 2-1 आगे हो गई। मैच के अतिरिक्त समय के 91वें मिनट में हैदराबाद को बराबरी मिली गई। स्थानपन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे स्पेनिश फॉरवर्ड जेवियर सिवेरिओ ने बेहतरीन हैडर से गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया। उन्होंने 76वें मिनट में मैदान पर उतरने के बाद आशीष मिश्रा की फ्री-किक को हैडर से बेहतरीन गोल किया।

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 5 )
Pos Club M W D L GD Points
1 Hyderabad FC 9 4 4 1 11 16
2 Mumbai City FC 9 5 1 3 5 16
3 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
4 Kerala Blasters FC 9 3 5 1 5 14
5 Chennaiyin FC 9 4 2 3 -2 14
6 Jamshedpur FC 9 3 4 2 4 13
7 Odisha FC 9 4 1 4 -4 13
8 Bengaluru FC 10 2 4 4 -2 10
9 FC Goa 9 2 3 4 -5 9
10 NorthEast United FC 9 2 2 5 -6 8
11 SC East Bengal 9 0 5 4 -8 5

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 22:37 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+