ISL 2021-22: बेकार गई डेशोर्न की हैट्रिक, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मुंबई सिटी को बराबरी पर रोका

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के जमैकन स्टार स्ट्राइकर डेशोर्न ब्राउन की हैट्रिक ने अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। दोनों टीमों के बीच सोमवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 का हाई स्कोरिंग लीग मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। अपने पहले ड्रा से मुंबई अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है। कोच डेस बक्घिंम की टीम के आठ मैचों में पांच जीत और एक ड्रॉ से 16 अंक हो गए हैं। वहीं, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ग्यारह टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई हैं और उसके नौ मैचों में दो जीत व दो ड्रा से आठ अंक हैं। फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा, क्योंकि इस हाई स्कोरिंग मैच में कुल छह गोल दागे गए।

मौजूदा चैम्पियन टीम मुंबई सिटी ने दबदबा का रहा, लेकिन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की ओर से जवाबी हमले बोले गए। इस मैच में दोनों टीमों की डिफेंस कई बार लड़खड़ाती नजर आई। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के गोलकीपर मिरशाद मिचु ने दो शर्तिया मौकों पर बेहतरीन बचाव किए। मुंबई के फॉरवर्ड्स ने शुरुआत से ही लगातार आक्रामण करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड पर दबाव बनाए रखा। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जवाबी हमलों की रणनीति बनाए। लिहाजा हाईलैंडर्स को गिने चुने अवसर मिले, जिसमें से डेशोर्न के गोल से उसे बढ़त मिल गई थी। लेकिन मुंबई ने हमले बोलने नहीं छोड़े और दो गोल करके बढ़त बनाई। इस तरह पहले हाफ के बाद स्कोर मुंबई के पक्ष में 2-1 था।

और पढ़ें: IPL 2022: खत्म हुई अहमदाबाद की टीम की परेशानी, BCCI ने सीवीसी कैपिटल्स को दी हरी झंडी

दूसरे हाफ में एक समय 1-3 से पिछड़ रही नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को डेशोर्न की हैट्रिक का सहारा मिला और मैच 3-3 बराबरी पर समाप्त हुआ। 80वें मिनट में डेशोर्न ने हैट्रिक जमाकर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। जमैकन फॉरवर्ड ने मुंबई के डिफेंडरों के बीच तालमेल की कमी का फायदा उठाकर मैच में अपना तीसरा गोल दाग दिया। ये तीनों गोल उन्होंने दाहिने पैर से किए। हीरो आईएसएल 21-22 सीजन में यह दूसरी हैट्रिक है। पहली हैट्रिक जमशेदपुर एफसी के स्ट्राइकर ग्रेग स्टीवर्ट ने दागी थी। 55वें मिनट में डेशोर्न ने मैच का अपना दूसरा गोल करके नॉर्थईस्ट को कुछ राहत पहुंचाई और 2-3 कर दिया।

मैथाएस कोउरेउर से बॉक्स के अंदर एक लम्बा पास लेने के बाद जमैकन स्ट्राइकर ने राइटफुटर शॉट लगाकर गोल किया।52वें मिनट में इगोर ने मैच का अपना दूसरा और सीजन का सातवां गोल दागा औऱ मुंबई की बढ़त 3-1 हो गई। ब्राजीली फॉरवर्ड यगोर कैटाटाउ के क्रॉस पर उन्होंने यह गोल किया। इस गोल से इगोर गोल्डन बूट की रेस में हैदराबाद एफसी के नाईजीरियाई स्टार बार्थोलोमेव से आगे निकल गए हैं। 40वें मिनट में बिपिन ने मुंबई को 2-1 से आगे कर दिया। इस बार इगोर ने बिपिन के लिए एक शानदार मौका बनाते हुए बहुत बढ़िया पास दिया। बिपिन ने एक मुश्किल एंगल से फर्स्ट टाइम लेफ्ट फुटर शॉट लगाया और गोलकीपर मिरशाद मिर्चु गेंद को रोकने में विफल रहे और गोल हो गया।

और पढ़ें: IND vs SA: खराब फॉर्म के बावजूद कोहली ने सेंचुरियन में रचा इतिहास, तोड़ा गांगुली-धोनी का रिकॉर्ड

33वें मिनट में स्पेनिश स्ट्राइकर इगोर एंगुलो ने गोल करके मुंबई को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मोरक्कन डिफेंसिव मिडफील्डर अहमद जाहौह से थ्रू पास लेने के बाद फॉरवर्ड बिपिन सिंह ने बॉक्स के अंदर से क्रॉस इगोर को दिया, जिस पर स्पेनिश स्ट्राइकर ने बाएं पैर से फर्स्ट टाइम टच लगाकर आसानी से गेंद को गोलपोस्ट की दिशा दिखाई दी। यह इगोर का इस सीजन में छठा गोल है और वह गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैदराबाद एफसी के ओग्बेचे की बराबरी पर आ गए हैं।

29वें मिनट में मैच का पहला गोल डेशोर्न ने दागा और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड 1-0 से आगे हो गई। इमरान ने बाएं फ्लैंक पर हाफ लाइन के करीब से एक कोणीय शानदार पास डेशोर्न को दिया और जमैकन फॉरवर्ड ने गेंद को अपनी छाती से नियंत्रित करने के बाद आगे आते हुए गोलकीपर मोहम्मद नवाज के बगल से राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया।

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of December 26)
Pos Club M W D L GD Points
1 Mumbai City FC 8 5 1 2 7 16
2 Jamshedpur FC 8 3 4 1 5 13
3 Kerala Blasters FC 8 3 4 1 5 13
4 Hyderabad FC 7 3 3 1 6 12
5 ATK Mohun Bagan 7 3 2 2 1 11
6 Chennaiyin FC 7 3 2 2 -1 11
7 Odisha FC 7 3 1 3 -1 10
8 FC Goa 7 2 2 3 -4 8
9 NorthEast United FC 9 2 2 5 -6 8
10 Bengaluru FC 8 1 3 4 -4 6
11 SC East Bengal 8 0 4 4 -8 4

Story first published: Monday, December 27, 2021, 23:39 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+